
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की घर की लड़ाई थाने तक पहुंच गई है। एक बार फिर चाचा-भतीजा आमने-सामने हो गए हैं। इस बार दिवगंत रामविलास पासवना की पहली पत्नी और चिराग की बड़ी मां ने पशुपति पारस के परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला इतना बढ़ गया कि राजकुमारी देवी ने अलौली थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ है। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी और दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राजकुमारी देवी ने पुलिस को देवरानियों के खिलाफ शिकायत की है इस मामले में उन्होंने अलौली थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
राजकुमारी देवी ने देवरानी पर लगाया ये आरोप
राजकुमारी देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि अलौली प्रखंड मंत्री जी टोला स्थित आवास पर उनकी देवरानी शोभा देवी (पशुपति कुमार पारस की पत्नी) और सुनैना देवी (स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी) और इनके बॉडी गार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवर 30 मार्च को दोपहर में आए। दोनों देवरानियों ने मिलकर पहले उनके बेडरूम में ताला लगा दिया और गहने जेवरात समेत उनकी जरूरत का सारा सामान बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राज कुमारी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई ।
![]()
बड़ी मां से मिलने जाएंगे चिराग पासवान
इधर घटना की जानकारी लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को मिली तो वो गुस्से में लाल हो गए। मोबाइल पर राज कुमारी देवी से चिराग पासवान ने बात की। इसके बाद उन्होंने प्रिंस पासवान (राम चंद्र पासवान के बेटे) को अपने पैतृक गांव सहार बन्नी जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा। चिराग ने बड़ी मां की स्वास्थ्य का हाला जाना और जल्द खगड़िया आने का आश्वासन भी दिया।
चाचा पशुपति पर भड़के चिराग
उन्होंने कहा कि अब कौन-सा आरोप लगाना बाकी रहा। अब राज कुमारी जी मारपीट का भी आरोप लगा सकती हैं। इधर, मोबाइल पर राज कुमारी देवी से चिराग पासवान ने बात की। उन्होंने स्वास्थ्य का हाल जाना और कहा कि जल्द ही आ रहा हूं। खगड़िया के लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने भी मोबाइल से राज कुमारी देवी का हाल जाना।

इधर चाचा पशुपति पारस पर भड़कते हुए चिराग ने कहा कि अब कौन-सा आरोप लगाना बाकी रहा और किस हद तक गिरेंगे? जानकारी के अनुसार राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से संपत्ति का बंटवारा करने की मांग की है। इधर चाचा पशुपति पारस पर भड़कते हुए चिराग ने कहा कि अब कौन-सा आरोप लगाना बाकी रहा और किस हद तक गिरेंगे? जानकारी के अनुसार राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से संपत्ति का बंटवारा करने की मांग की है।