ब्यूटी ब्रांड Tira ने अपने खास और प्रीमियम ग्राहकों के लिए Concierge by Tira नाम की एक एक्सक्लूसिव सर्विस लॉन्च की है, जो लग्जरी ब्यूटी शॉपिंग के अनुभव को नए स्तर पर ले जाएगी। यह सर्विस केवल उन ग्राहकों को मिलेगी जो एक साल में 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी करते हैं।
इस खास सुविधा में ग्राहकों को Personal Beauty Advisor की सेवा मिलेगी, जो उनकी पसंद के मुताबिक सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स सजेस्ट करेगा। इसके अलावा, एक्सक्लूसिव प्री-ऑर्डर, रियल-टाइम ऑर्डर ट्रैकिंग, प्राथमिकता के साथ कस्टमर सपोर्ट, और VIP इवेंट्स का एक्सेस भी मिलेगा।

इसमें सिर्फ beauty products की खरीदारी ही नहीं, बल्कि एक रॉयल एक्सपीरियंस भी शामिल है। ग्राहक सीमित एडिशन वाले प्रोडक्ट्स, स्पेशल सेल्स और Tira द्वारा आयोजित खास इवेंट्स में शामिल हो सकेंगे। इतना ही नहीं, AJIO Luxe Weekend जैसे प्रीमियम इवेंट्स के लिए भी खास इन्विटेशन मिलेगा।
सबसे अनोखी बात यह है कि Tira के ग्राहक की हर बातचीत पर्सनलाइज्ड होगी। ब्रांड, ग्राहक की पसंद और खरीदारी के हिसाब से ही उनसे इंटरैक्ट करेगा, ताकि हर सुझाव और सर्विस उनकी जरूरतों के मुताबिक हो।
Tira का यह VIP एक्सपीरियंस Luxury Beauty शॉपिंग को पूरी तरह बदलने वाला है। अब खरीदारी सिर्फ एक ज़रूरत नहीं, बल्कि एक शाही एहसास बनने जा रही है
