एक बार फिर कैंसर से जंग लड़ेंगी Tahira Kashyap, Instagram पर बताया अपना दर्द, लोगों से की खास अपील

एक बार फिर कैंसर से जंग लड़ेंगी Tahira Kashyap, Instagram पर बताया अपना दर्द, लोगों से की खास अपील

0
62
एक बार फिर कैंसर से जंग लड़ेंगी Tahira Kashyap, इंस्‍टाग्राम पर बताया अपना दर्द, लोगों से की खास अपील
एक बार फिर कैंसर से जंग लड़ेंगी Tahira Kashyap, इंस्‍टाग्राम पर बताया अपना दर्द, लोगों से की खास अपील

बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana की पत्नी और लेखिका-फिल्ममेकर Tahira Kashyap एक बार फिर जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ने जा रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया कि उन्हें दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। Tahira ने अपनी पोस्ट में न सिर्फ अपनी हालत बताई बल्कि लोगों से एक खास अपील भी की है—“Regular Mammography जरूर करवाएं।”

Tahira ने Instagram पर लिखा कि उन्होंने हमेशा सच को अपनाया है और इस बार भी वह डरने या छुपाने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मुझे फिर से ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। यह मेरे लिए Round 2 है। मैंने इस बार भी वही चुना है जो हमेशा करती हूं—सच का सामना।” Tahira की ये बातें सुनकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब हौसला दे रहे हैं। कमेंट्स में फैंस, दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें स्ट्रॉन्ग, फाइटर और इंस्पिरेशन कह रहे हैं।

2018 में भी Tahira Kashyap को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, तब वह स्टेज जीरो पर थीं। लंबी इलाज प्रक्रिया और हिम्मत के साथ उन्होंने उस जंग को जीत लिया था। इस बार फिर उन्होंने वही जज्बा दिखाते हुए कहा है कि वह कमजोर नहीं हैं और हर हाल में इस बीमारी को मात देंगी।

Tahira ने यह भी कहा कि वह ये पोस्ट डर फैलाने के लिए नहीं कर रहीं, बल्कि जागरूकता फैलाने के लिए कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने शरीर की सुनें और नियमित जांच कराती रहें। उनकी इस अपील को कई महिलाओं ने सराहा और शेयर किया है।

फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने ताहिरा को सपोर्ट करते हुए लिखा, “आई लव यू  यह वक्त भी बीत जाएगा। तुम हमेशा की तरह विजेता बनकर उभरोगी।”

Tahira की बहादुरी और साफगोई से एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक स्टार की पत्नी नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच वाली और जिंदादिल महिला हैं जो हर चुनौती का सामना खुलकर करती हैं। सोशल मीडिया पर अब हर कोई यही दुआ कर रहा है—“जल्दी ठीक हो जाओ Tahira, तुम अकेली नहीं हो, पूरा देश तुम्हारे साथ है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here