भयानक विस्फोट से दहली बरेली: बॉयलर ब्लास्ट ने खोली लापरवाही की पोल 

बरेली के इस्माइलपुर गांव में एक बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से गांव में दहशत फैल गई। बॉयलर करीब 500 मीटर दूर खेत में जा गिरा।

0
131
भयानक विस्फोट से ही ली बरेली: बॉयलर ब्लास्ट ने खोली लापरवाही की पोल 
भयानक विस्फोट से ही ली बरेली: बॉयलर ब्लास्ट ने खोली लापरवाही की पोल 

शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र स्थित इस्माइलपुर गांव में एक बियर फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ, जिस इलाके में अफरा तफरी मच गई।

यह धमाका फैक्ट्री में लगे बॉयलर के फटने के कारण हुआ जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री से धुएं और आज की लफ्ट उठने लगी जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि बॉयलर का एक बड़ा हिस्सा तकरीबन 500 मीटर दूर एक खेत में जा गिरा। 

इस हादसे में पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई अन्य श्रमिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई जिससे हालात और बिगड़ गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका है। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, SDM और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया आसपास के लोगों को एहतियातन हटाया गया है और फैक्ट्री के संचालक को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा है की प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और इससे पहले भी छोटी-मोटी घटनाएं होती रही थीं जिन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। उनका कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता ने इस भयावह हादसे को जन्म दिया। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here