ट्रंप की टैरिफ चाल से अमेरिकी शेयर बाजार में धमाका, S&P और Nasdaq ने रचा इतिहास

0
75
India के सामान पर America का वार! Trump का 26% टैक्स आज से लागू, बढ़ेगी मुसीबत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से चीन पर 125% टैरिफ लगाने और बाकी 75 देशों के लिए 90 दिनों की राहत की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। गुरुवार को शुरुआती ट्रेड में ही बाजार ने छलांग लगाई और दिन के अंत तक S&P 500, Nasdaq और Dow Jones में ऐतिहासिक उछाल दर्ज हुई।

S&P और Nasdaq की रिकॉर्ड छलांग

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक:

  • S&P 500 में 9.5% की जबरदस्त तेजी

  • Nasdaq ने 12% की उछाल के साथ 100 अंक जोड़े

  • Dow Jones में 7.9% की बड़ी बढ़त

  • एक दिन में 30 बिलियन शेयरों का कारोबार — अब तक का सबसे बड़ा वॉल्यूम

ट्रंप का दांव: चीन के लिए सख्ती, बाकी दुनिया को फुर्सत

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

“मैं 90 दिनों तक टैरिफ में राहत दे रहा हूं, लेकिन ये चीन पर लागू नहीं होगी। चीन पर तुरंत 125% टैरिफ लगेगा।”

यह घोषणा ऐसे समय आई जब चीन ने अमेरिका पर 84% जवाबी टैरिफ लगाया था। ट्रंप की “Reciprocal Tariff” नीति चीन को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

Goldman Sachs के शेयरों में बंपर बढ़त

S&P की इस बड़ी छलांग में सबसे बड़ा योगदान Goldman Sachs का रहा, जिसके शेयर 17.34% तक उछले — जो खुद S&P की बढ़त से कहीं ज्यादा है।

बाजार की नजर अब 90 दिनों के बाद पर

बॉस्टन की वेल्थ मैनेजमेंट एक्सपर्ट गीना बोल्विन के मुताबिक,

“यह वही पल है जिसका बाजार इंतजार कर रहा था, लेकिन 90 दिनों के बाद क्या होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।”

जेपी मॉर्गन और अन्य प्रमुख बैंकों के नतीजे शुक्रवार को आने वाले हैं, जो अमेरिकी कॉर्पोरेट सेहत की असली तस्वीर सामने लाएंगे।

ट्रंप का दावा: “दुनिया हमारे आगे झुक रही है”

नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेस कमेटी डिनर में ट्रंप ने कहा,

“दुनियाभर के देश हमसे व्यापार समझौता करने को बेताब हैं। मेरे आगे नाक रगड़ रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here