PM मोदी का Varanasi में बड़ा ऐलान: ‘Kashi मेरी है, बेटियों से दरिंदगी करने वाले अब नहीं बचेंगे

PM मोदी का Varanasi में बड़ा ऐलान: 'Kashi मेरी है, बेटियों से दरिंदगी करने वाले अब नहीं बचेंगे

0
85
PM मोदी का Varanasi में बड़ा ऐलान: 'Kashi मेरी है, बेटियों से दरिंदगी करने वाले अब नहीं बचेंगे
PM मोदी का Varanasi में बड़ा ऐलान: 'Kashi मेरी है, बेटियों से दरिंदगी करने वाले अब नहीं बचेंगे

Prime Minister Narendra Modi शुक्रवार को Varanasi पहुंचे और एयरपोर्ट पर उतरते ही सबसे पहले बलात्कार की हालिया वारदात पर अफसरों से बात की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से रिपोर्ट ली और साफ कहा—दोषियों को बख्शा न जाए।

PM Modi ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए ठोस इंतज़ाम किए जाएं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को 4 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मिला था। लड़की ने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया और फिर 7 दिनों तक 23 लोगों ने उसका रेप किया। अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी की तलाश जारी है।

PM Modi के दौरे के दौरान UP के CM Yogi Adityanath भी पहुंचे और उन्होंने जनसभा की तैयारियों का जायज़ा लिया। पीएम मोदी ने कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

उन्होंने Kashi के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें सड़कें, पुल, फ्लाईओवर, बिजली, पानी, स्कूल, खेल के मैदान और पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।

Kashi के लिए प्रधानमंत्री ने कहा, “Kashi अब सिर्फ पुरानी नहीं, प्रगतिशील भी है। यह मेरी आत्मा है, मेरा गौरव है। काशी मेरी है”

इस दौरे में PM ने गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण से लेकर स्मार्ट स्कूलों के निर्माण और ग्रामीण जल योजनाओं तक कई बड़ी घोषणाएं कीं। साथ ही पुलिस को मजबूत करने के लिए नई इमारतें और हॉस्टल बनाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here