
ऑस्कर अवॉर्ड्स ने पहली बार ‘Stunt Design’ के लिए नई कैटेगरी की घोषणा कर दी है और इसमें S.S. Rajamouli की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR को खास तौर पर याद किया गया। ये नई कैटेगरी 2027 में रिलीज़ होने वाली फिल्मों के लिए होगी और पहला स्टंट डिज़ाइन ऑस्कर 2028 में 100वें oscar समारोह में दिया जाएगा।
इस खबर से RRR के निर्देशक S.S. Rajamouli बेहद खुश हैं। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “आखिरकार! 100 साल के लंबे इंतजार के बाद!! इस नए oscar स्टंट डिज़ाइन कैटेगरी को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। David Leitch, Chris O’Hara और पूरी स्टंट कम्युनिटी को सलाम जिन्होंने इसे संभव बनाया। RRR का एक्शन विजुअल इसमें दिखना मेरे लिए गर्व की बात है।”
At last!!
After a 100 year wait !!!
Ecstatic for the new Oscars stunt design category for the films releasing in 2027! Huge thanks to David Leitch, Chris O’Hara, and the stunt community for making this historic recognition possible, and to @TheAcademy, CEO Bill Kramer, and… https://t.co/QWrUjuYU2I— rajamouli ss (@ssrajamouli) April 11, 2025
Oscar द्वारा जारी वीडियो में RRR के धमाकेदार एक्शन सीन्स और टॉम क्रूज़ की Mission Impossible को भी शामिल किया गया। इससे भारतीय सिनेमा को लेकर दुनियाभर में फिर से चर्चा तेज हो गई है।
स्टंटमैन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जेफ वोल्फ ने इसे “ऐतिहासिक पल” बताया। उन्होंने कहा कि दशकों से स्टंट कलाकार, कोऑर्डिनेटर्स और डिज़ाइनर्स सिनेमा के अनुभव को जीवंत बनाने में जान तक जोखिम में डालते हैं। अब उनका सम्मान होना पूरी इंडस्ट्री के लिए जीत है।
Rajamouli फिलहाल अपनी अगली फिल्म SSB29 पर काम कर रहे हैं जिसमें सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे। फिल्म को विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है, लेकिन बाकी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं।
अब देखना ये होगा कि क्या RRR के बाद India की दूसरी फिल्में भी इस नई कैटेगरी में बाजी मार पाएंगी या नहीं। लेकिन एक बात साफ है — अब Oscar में भी एक्शन बोलेगा।