आतंकियों को बधाई देने वाला Mohammed Naushad चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोशल मीडिया पर मचाया था ज़हर

आतंकियों को बधाई देने वाला Mohammed Naushad चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोशल मीडिया पर मचाया था ज़हर

0
83
आतंकियों को बधाई देने वाला Mohammed Naushad चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोशल मीडिया पर मचाया था ज़हर
आतंकियों को बधाई देने वाला Mohammed Naushad चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोशल मीडिया पर मचाया था ज़हर

Jammu-Kashmir के Pahalgam में हुए दर्दनाक आतंकी हमले पर खुशी जताने वाले Mohammed Naushad को झारखंड पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार कर लिया है। जब पूरा देश शोक में डूबा था, तब यह शख्स सोशल मीडिया पर लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को खुलकर बधाई दे रहा था।

Bokaro के Makhdumpur में रहने वाला 35 वर्षीय नौशाद, सोशल मीडिया पर ज़हर उगल रहा था। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह दबोच लिया। आरोपी ने एक्स (पहले ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उर्दू में लिखा – “शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें खुश रखे।” इसके बाद उसने हिंदू संगठनों और मीडिया को भी निशाना बनाने की बात लिखी।

Naushad Bihar के एक मदरसे से कुरान की पढ़ाई कर चुका है और इन दिनों अपने पिता के साथ बोकारो में रह रहा था। उसके भाई के नाम पर जारी सिम कार्ड से वह सोशल मीडिया चला रहा था। पुलिस को शक है कि उसका संपर्क दुबई से भी हो सकता है।

उसके जहरीले पोस्ट्स को देखकर लोगों में गुस्सा भड़क गया। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने Jharkhand Policeको टैग कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने एक SIT टीम बनाकर रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया और सुबह आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नौशाद पहले भी भड़काऊ पोस्ट करता रहा है और Pulwama हमले के समय भी उसने ऐसे ही पोस्ट डाले थे।

यह गिरफ्तारी एक साफ संदेश देती है कि आतंक और उसकी हिमायत करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here