Chandigarh-Patiala में Air Raid Siren से मचा हड़कंप, Pakistan के हमले की आशंका से जनता सहमी

Chandigarh-Patiala में Air Raid Siren से मचा हड़कंप, Pakistan के हमले की आशंका से जनता सहमी

0
246
Chandigarh-Patiala में Air Raid Siren से मचा हड़कंप, Pakistan के हमले की आशंका से जनता सहमी
Chandigarh-Patiala में Air Raid Siren से मचा हड़कंप, Pakistan के हमले की आशंका से जनता सहमी

India-Pakistan के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह Chandigarh और Patiala में अचानक air raid siren बजने लगे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने हमले की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों में ही रहने को कहा है।

Chandigarh के deputy commissioner Nishant Kumar Yadav ने कहा, “वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सभी लोग घर में रहें और बालकनी या खुले स्थानों से दूर रहें।”

Patiala में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जिले के सभी स्कूल और कॉलेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

Punjab सरकार ने पहले ही तीन दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दे दिया था। तरनतारन और fazilka districts में शादी-पार्टियों में पटाखे चलाने पर भी रोक लगाई गई है।

ये सब तब हुआ जब गुरुवार रात Pakistan ने India के तीन सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, जिसे Indian Army ने नाकाम कर दिया। भारत की एयर डिफेंस ने सभी हमलों को बीच में ही खत्म कर दिया।

22 अप्रैल को Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद से India ने Pakistan के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। जवाबी हमलों में Indian Army ने Pakistan और POK के कई ठिकानों को तबाह कर दिया।

Jammu-Kashmir के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, और राजौरी में Pakistan की फायरिंग में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है।

हालात बेहद नाजुक हैं, लेकिन Indian Army और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और कोई भी नापाक हरकत अब बिना जवाब नहीं जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here