America के Former President Joe Biden को हुआ ‘घातक कैंसर’, हड्डियों तक फैल चुका है जानलेवा ट्यूमर

America के Former President Joe Biden को हुआ 'घातक कैंसर', हड्डियों तक फैल चुका है जानलेवा ट्यूमर

0
160
America के Former President Joe Biden को हुआ 'घातक कैंसर', हड्डियों तक फैल चुका है जानलेवा ट्यूमर
America के Former President Joe Biden को हुआ 'घातक कैंसर', हड्डियों तक फैल चुका है जानलेवा ट्यूमर

अमेरिका के Former President Joe Biden को खतरनाक prostate cancer हो गया है। यह कैंसर अब उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। रविवार को उनकी टीम ने इस बात की जानकारी दी। Joe Biden को पेशाब में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद जांच में यह बीमारी सामने आई।

डॉक्टरों ने बताया कि यह कैंसर बेहद गंभीर है, लेकिन इलाज के लिए उम्मीद बाकी है क्योंकि यह हॉर्मोन पर असर करने वाले इलाज से कंट्रोल हो सकता है। Biden और उनका परिवार अब इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

Joe Biden की उम्र 82 साल है। पहले भी उनके बेटे ब्यू Biden की कैंसर से मौत हो चुकी है। अब एक बार फिर Biden परिवार को बड़ा झटका लगा है। डॉक्टरों ने बताया कि बाइडेन के कैंसर का “Gleason score 9” है, जो सबसे गंभीर स्तर में आता है।

अमेरिकी कैंसर सोसायटी के मुताबिक, prostate cancer अमेरिका के पुरुषों में सबसे आम बीमारी है। हर 8 में से 1 आदमी को यह बीमारी होती है। अगर समय पर पकड़ में आ जाए तो इसका इलाज संभव है, लेकिन देरी होने पर यह जानलेवा हो सकता है।

इस खबर के सामने आते ही America में चिंता बढ़ गई है। Former President Donald Trump ने भी Joe Biden के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “हम बाइडेन परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।” Kamala Harris और Barack Obama ने भी उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई।

पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें Joe Biden ने 2022 में कहा था कि उन्हें कैंसर है। अब उस बयान को फिर से याद किया जा रहा है।

Joe Biden ने पिछले साल चुनाव से हटने का ऐलान किया था। उनकी गिरती सेहत पर पहले से सवाल उठ रहे थे। अब इस नई बीमारी ने उनकी हालत और मुश्किल कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here