RCB के सितारों ने Pickleball से बढ़ाया जोश, Virat-Anushka की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- IPL नहीं, ये है Love Premier League

RCB के सितारों ने Pickleball से बढ़ाया जोश, Virat-Anushka की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- IPL नहीं, ये है Love Premier League

0
244
RCB, Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli, Anushka Sharma, Dinesh Karthik, Dipika Pallikal, IPL 2025, RCB Playoffs, Pickleball, RCB team bonding, RCB fun time, IPL news, IPL updates, Virat Kohli news, Anushka Sharma news, Dinesh Karthik news, RCB moments, Cricket news, RCB squad, Josh Hazlewood, Krunal Pandya, IPL playoffs, KKR vs RCB, IPL rain match, IPL photos, RCB Instagram, RCB Twitter, Team RCB 2025, IPL viral moments, IPL trending news

IPL 2025 के प्लेऑफ में एंट्री के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी अब मैदान से बाहर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होने से पहले टीम के खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आए। RCB की ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें Virat Kohli अपनी पत्नी Anushka Sharma के साथ Pickleball खेलते नजर आए।

इस खास मोमेंट में टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज Dinesh Karthik और उनकी पत्नी Deepika Pallikal भी शामिल थीं। Deepika एक प्रोफेशनल स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वहीं तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar भी इस मजेदार गेम का हिस्सा बने और सभी ने मिलकर एक अलग ही टीम भावना का प्रदर्शन किया।

RCB ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा – Powering through teamwork, RCB Style!”। फैंस को विराट और अनुष्का की ऑन-कोर्ट केमिस्ट्री ने सबसे ज़्यादा इंप्रेस किया, सोशल मीडिया पर यह कपल ट्रेंड करने लगा।

RCB फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, उनके 17 पॉइंट्स हैं। उन्होंने अब तक 8 मैच जीते हैं, 3 हारे हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबला बारिश में धुल गया, लेकिन वो एक पॉइंट उन्हें प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ।

बैटिंग की बात करें तो Virat Kohli ने अब तक 11 पारियों में 505 रन ठोके हैं जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। देवदत्त पडिक्कल, कप्तान Rajat Patidar और Tim David ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजी में Josh Hazlewood और Krunal Pandya ने कमाल किया है।

RCB की मस्ती और टीम स्पिरिट देखकर अब फैंस को उम्मीद है कि वो इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here