24.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

Rafael Nadal को मिला French Open में आखिरी सलाम, बेटे की शरारतों ने सबका दिल जीत लिया

Rafael Nadal को मिला French Open में आखिरी सलाम, बेटे की शरारतों ने सबका दिल जीत लिया

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

रविवार, 25 मई को French Open में ऐसा पल देखने को मिला जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। Tennis के दिग्गज Rafael Nadal को कोर्ट पर सम्मानित किया गया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। Nadal की आंखें भी इस प्यार को देखकर भर आईं।

इस इमोशनल पल को और खास बना दिया उनके बेटे ने। Rafael nadal के छोटे बेटे ने Novak Djokovic, Roger Federer और Andy Murray जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से मज़े में हाथ मिलाया, हाई-फाइव दी और खेल-खेल में सबका दिल जीत लिया। उसका मासूम अंदाज़ देख सभी मुस्कुरा उठे।

इस समारोह में Nadal की पूरी फैमिली मौजूद थी – उनके माता-पिता, पत्नी, बहन और बेटा। सबकी आंखों में गर्व और इमोशन साफ़ झलक रहा था।

Rafael Nadal ने मंच से भाषण देते हुए अपनी यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि 2004 में जब वो पहली बार Roland Garros (फ्रेंच ओपन) आए थे, तब चोट की वजह से बैसाखियों पर थे। लेकिन उन्होंने सपना देखा था कि अगली बार खेलने आएंगे। और 2005 में वो सपना सच हुआ। उन्होंने पहला मैच अपने बचपन के दोस्त Richard Gaske के खिलाफ खेला और वहीं से इतिहास रचने की शुरुआत हुई।

Rafael Nadal ने अब तक 14 बार French Open का खिताब जीता है। ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। वो ग्रैंड स्लैम में सबसे ज़्यादा बार एक ही टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

पिछले साल Nadal ने Davis Cup के बाद Tennis से अलविदा कह दिया था। लेकिन French Opem ने जो प्यार और इज़्ज़त उन्हें दी, उसने साबित कर दिया कि नडाल सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक लीजेंड हैं जो करोड़ों दिलों में बसते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!