Pakistan फिर FATF की Grey List में जाए, आतंक को बढ़ावा देने के आरोप में Asaduddin Owaisi का बड़ा हमला, बोले- IMF का पैसा आतंकी फंडिंग में न लग जाए

Pakistan फिर FATF की Grey List में जाए, आतंक को बढ़ावा देने के आरोप में Asaduddin Owaisi का बड़ा हमला, बोले- IMF का पैसा आतंकी फंडिंग में न लग जाए

0
172
Pakistan फिर FATF की Grey List में जाए, आतंक को बढ़ावा देने के आरोप में Asaduddin Owaisi का बड़ा हमला, बोले- IMF का पैसा आतंकी फंडिंग में न लग जाए

AIMIM सांसद Asaduddin Owaisi ने Pakistan को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि Pakistan को फिर से FATF की gray list में डाला जाना चाहिए, क्योंकि उसे मिला 2 अरब डॉलर का IMF लोन कहीं आतंकवाद और सेना को मजबूत करने में इस्तेमाल न हो जाए। Owaisi फिलहाल India की all party delegation के साथ आतंक के खिलाफ वैश्विक अभियान के तहत कुवैत दौरे पर हैं।

Owaisi ने भारतीय प्रवासियों से बातचीत में कहा कि Pakistan पर कड़ा वित्तीय नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा, “FATF ग्रे लिस्ट में होने से हर transaction पर नजर रखी जाती है। Pakistan ने पहले भी money laundering और हवाला के जरिए India में आतंक को फंड किया है। अब फिर वही खतरा है।”

उन्होंने साफ कहा कि Pakistan अब धर्म का मुद्दा उठाकर India को निशाना नहीं बना सकता, क्योंकि India में उससे ज्यादा मुस्लिम आबादी है और यहां के muslim pakistan से ज्यादा सच्चे देशभक्त हैं।

इस delegation में Asaduddin Owaisi के साथ BJP नेता बैजयंत पांडा, निशिकांत दुबे, फंगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और वरिष्ठ राजनयिक हर्ष श्रृंगला भी शामिल हैं। यह टीम India के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी जानकारी का जवाब देने और 22 अप्रैल को Pahalgam में हुए आतंकी हमले पर India के रुख को दुनिया तक पहुंचाने के मिशन पर है।

Ghulam Nabi Azad ने कहा कि Pakistan को झूठ फैलाने की आदत है और अब इसका जवाब देना जरूरी है। वहीं, Baijayant Panda ने दो टूक कहा कि अब India चुप नहीं बैठेगा। Pakistan को आतंकवाद खत्म करना ही होगा, वरना करारा जवाब मिलेगा।

India का यह अभियान सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया में चलाया जा रहा है ताकि पूरी दुनिया को बताया जा सके कि India आतंकवाद के खिलाफ सख्त और साफ नीति अपनाता है – जीरो टॉलरेंस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here