Pakistan पर गरजे Shashi Tharoor: ‘Pahalgam का बदला लिया, अब चुप नहीं बैठेगा India’

Pakistan पर गरजे Shashi Tharoor: 'Pahalgam का बदला लिया, अब चुप नहीं बैठेगा India'

0
181
Pakistan पर गरजे Shashi Tharoor: 'Pahalgam का बदला लिया, अब चुप नहीं बैठेगा India'
Pakistan पर गरजे Shashi Tharoor: 'Pahalgam का बदला लिया, अब चुप नहीं बैठेगा India'

Pahalgam में हुए आतंकी हमले का बदला India ने ले लिया है। Congress MP Shashi Tharoor ने Colombia की capital bogota से बड़ा बयान देते हुए कहा कि India ने 7 मई को “Operation Sindoor” के तहत Pakistan के आतंकी ठिकानों पर करारा हमला किया।

Shashi Tharoor ने कहा, “22 अप्रैल को India में बड़ा आतंकी हमला हुआ। पूरी दुनिया ने सिर्फ निंदा की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। Pakistan ने तो आंखें ही मूंद लीं। किसी को पकड़ा नहीं गया। कोई सजा नहीं दी गई। ऐसे में India ने चुप रहने के बजाय जवाब देने का फैसला किया।”

Shashi Tharoor ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें पाकिस्तानी सेना के अफसर मारे गए आतंकियों के जनाजे में शरीक थे। उन्होंने कहा, “Pakistan आतंकियों को ट्रेनिंग देता है, हथियार देता है और उनके लिए छिपने की जगह भी। ये सब फोटो से साफ हो गया है।”

Shashi Tharoor ने यह भी बताया कि हमले की जिम्मेदारी “The Resistance Front” नाम के आतंकी संगठन ने ली थी, जो Pakistan के मुरीदके में मौजूद Lashkar-e-Taiba का ही हिस्सा है।

उन्होंने colombia government पर भी नाराजगी जताई और कहा, “हमें दुख है कि Colombia ने Pakistan में मारे गए लोगों पर दुख जताया, लेकिन India के मारे गए निर्दोषों के लिए कुछ नहीं कहा।”

Tharoor बोले, “आतंकी भेजने वाले और उनसे लड़ने वालों को एक जैसा नहीं कहा जा सकता। India ने सिर्फ आत्मरक्षा में कार्रवाई की है। हमारे पास पक्के सबूत हैं, और हम Colombia को सब दिखाने के लिए तैयार हैं।” Shashi Tharoor इस वक्त Colombia दौरे पर हैं। उनके साथ BJP, Shivsena, TDP और LJP के सांसद भी हैं। ये सभी नेता वहां India का पक्ष मजबूती से रख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here