Corona की वापसी से दहशत! देश में 5,000 से ज़्यादा एक्टिव केस, अब तक 55 मौतें, नए वैरिएंट से बढ़ी टेंशन

Corona की वापसी से दहशत! देश में 5,000 से ज़्यादा एक्टिव केस, अब तक 55 मौतें, नए वैरिएंट से बढ़ी टेंशन

0
181

India में एक बार फिर Corona के केस तेज़ी से बढ़ने लगे हैं। देश में अभी 5,364 लोग Corona से संक्रमित हैं। सिर्फ पिछले 24 घंटे में 498 नए केस आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। जनवरी से अब तक Corona से 55 मौतें हो चुकी हैं।

सबसे ज़्यादा एक्टिव केस केरल में हैं — कुल 1,679। इसके बाद गुजरात (615), पश्चिम बंगाल (596), दिल्ली (592) और महाराष्ट्र (548) का नंबर आता है।

मौतों की बात करें, तो सबसे ज़्यादा 17 लोगों की जान Maharashtra में गई है। Delhi में 2 मौतें हुईं, जिनमें एक 5 महीने का बच्चा भी शामिल है। केरल में 2, Karnataka और Punjab में 1-1 मौत हुई है।

सरकार ने बताया कि 4 नए Corona वैरिएंट सामने आए हैं — LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इनकी पहचान South और West India में हुई है। हालांकि इन Variants को फिलहाल खतरनाक नहीं माना गया है, लेकिन सावधानी जरूरी है।

स्कूलों में सख्ती: Odisha में स्कूल फिर से खुले हैं लेकिन बच्चों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण होने पर मास्क लगाना ज़रूरी किया गया है। ज्यादा बीमार बच्चे घर पर ही रहें, ऐसा कहा गया है।

अस्पतालों में मॉक ड्रिल: केंद्र सरकार ने पूरे देश में अस्पतालों में mock drill करवाई है ताकि पता चले कि ऑक्सीजन, दवाइयां और वेंटिलेटर जैसी ज़रूरी चीज़ों की तैयारी कैसी है।

डॉक्टरों की सलाह: मास्क पहनें, भीड़ से बचें और अगर लक्षण दिखें तो टेस्ट करवाएं। Corona गया नहीं है, और अगर लापरवाही हुई तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here