Deepika Padukone ने पापा के 70वें जन्मदिन पर किया बड़ा धमाका, देशभर में खोलेगी बैडमिंटन स्कूल

Deepika Padukone ने पापा के 70वें जन्मदिन पर किया बड़ा धमाका, देशभर में खोलेगी बैडमिंटन स्कूल

0
236
Deepika Padukone ने पापा के 70वें जन्मदिन पर किया बड़ा धमाका, देशभर में खोलेगी बैडमिंटन स्कूल
Deepika Padukone ने पापा के 70वें जन्मदिन पर किया बड़ा धमाका, देशभर में खोलेगी बैडमिंटन स्कूल

बॉलीवुड की सुपरस्टार और दिग्गज खिलाड़ी की बेटी Deepika Padukone ने अपने पापा Prakash Padukone के 70वें जन्मदिन पर ऐसा गिफ्ट दिया, जो हर भारतीय को गर्व से भर देगा। Deepika ने ‘पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन’ (PSB) की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया और बताया कि अब India के हर कोने में लोगों को badminton की professional training दी जाएगी।

Deepika ने लिखा कि badminton ने उन्हें जिंदगी के हर मोड़ पर मजबूती दी है – शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से और भावनात्मक रूप से। अब वह चाहती हैं कि यह खेल हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बने। उन्होंने कहा, “पापा का सपना था कि बैडमिंटन हर घर तक पहुंचे। अब वह सपना मेरा मिशन बन गया है।”

इस स्कूल की शुरुआत अभी सिर्फ एक साल पहले हुई थी और अब तक 18 शहरों में 75 से ज्यादा ट्रेनिंग सेंटर्स खुल चुके हैं। लक्ष्य है कि 2027 तक देश में 250 सेंटर्स खोले जाएं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, पुणे, नासिक, उदयपुर जैसे शहरों में इनकी शुरुआत हो चुकी है।

इस खास मौके पर Deepika के पापा और दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी Prakash Padukone ने कहा, “खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, यह ज़िंदगी जीने का तरीका सिखाता है – अनुशासन, आत्मविश्वास और जज़्बा।” वह खुद इस स्कूल के मेंटर और एडवाइजर बनेंगे।

PSB का मकसद है कि badminton की ट्रेनिंग हर उम्र और हर वर्ग के लोगों को मिले – वो भी प्रोफेशनल लेवल पर, वो भी कम कीमत में। 100 से ज्यादा कोच को ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है, जो देशभर में टैलेंट को तलाशेंगे और नए चैंपियंस बनाएंगे।

Deepika Padukone का ये कदम सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि India को एक फिट और स्पोर्ट्स-फ्रेंडली नेशन बनाने की शुरुआत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here