America में बवाल कवर कर रही Australian Journalist को पुलिस ने मारी गोली, फिर भी बोली- कहानी बताना ज़रूरी है

America में बवाल कवर कर रही Australian Journalist को पुलिस ने मारी गोली, फिर भी बोली- कहानी बताना ज़रूरी है

0
171

Los Angeles में चल रहे प्रदर्शन के दौरान Australian पत्रकार को रबर बुलेट लग गई। यह घटना तब हुई जब वह लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाया और कहा, “हम कहानियां सुनाना नहीं छोड़ सकते।”

रिपोर्टर Lauren Tomassi America में इमिग्रेशन नीति के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन को कवर कर रही थीं। प्रदर्शनकारी Metropolitan Detention Center के बाहर जमा थे। तभी पुलिस और नेशनल गार्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी।

Lauren Live report कर रही थीं जब पुलिस ने घोड़ों पर सवार होकर भीड़ पर रबर बुलेट चलाना शुरू किया। तभी एक गोली सीधे Lauren के पैर पर जा लगी। कैमरे पर साफ दिखा कि एक पुलिस अफसर ने उनकी ओर निशाना साधा और फायर किया।

गोली लगते ही वह दर्द से चिल्लाईं, लेकिन फिर भी संयम नहीं खोया। उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं” और अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी। बाद में लॉरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “थोड़ी चोट है, लेकिन मैं ठीक हूं। ज़रूरी है कि हम सच्ची कहानियां बताते रहें।”

Lauren और उनके कैमरामैन सुरक्षित हैं और रिपोर्टिंग करते रहेंगे। Australia की सरकार ने भी कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सबसे जरूरी है और सभी को सुरक्षित काम करने का अधिकार है।

Australia के कई नेताओं ने इस घटना को निंदनीय बताया। कुछ सांसदों ने तो प्रधानमंत्री से मांग की कि वो America के President Trump से इस पर जवाब मांगें।

एक दिन पहले British journalist Nick Stern को भी ऐसी ही रबर बुलेट लगी थी। LAPD ने इलाके को “गैरकानूनी सभा” घोषित किया था, लेकिन पत्रकारों पर हमला होना चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here