‘अगर शादी हुई तो अंजाम बुरा होगा’, Sonam ने दी थी मां को चेतावनी, फिर Raja की हो गई हत्या

‘अगर शादी हुई तो अंजाम बुरा होगा’, Sonam ने दी थी मां को चेतावनी, फिर Raja की हो गई हत्या

0
203
‘अगर शादी हुई तो अंजाम बुरा होगा’, Sonam ने दी थी मां को चेतावनी, फिर Raja की हो गई हत्या
‘अगर शादी हुई तो अंजाम बुरा होगा’, Sonam ने दी थी मां को चेतावनी, फिर Raja की हो गई हत्या

Indore के चर्चित Raja Raghuvanshi मर्डर केस में अब एक नया और बड़ा खुलासा सामने आया है। मृतक Raja के भाई Vipin Raghuvanshi ने दावा किया है कि Sonam ने शादी से पहले ही अपनी मां को चेतावनी दी थी कि अगर उसकी शादी Raj से करवाई गई, तो इसका अंजाम बुरा होगा।

Vipin ने बताया कि Sonam की मां को उसके प्रेमी Raj Kushwaha के साथ चल रहे रिश्ते की पूरी जानकारी थी। लेकिन उन्होंने यह बात परिवार से छुपा ली क्योंकि अगर Sonam के पिता को पता चलता, तो वह राज को नौकरी से निकाल देते।

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही Sonam और Raja एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। वहां Raja ने अपने परिवार से कहा कि Sonam उससे बात तक नहीं कर रही और पूरा समय मोबाइल में बिजी रहती है। Raja ने यह भी कहा कि उसे Sonam का बर्ताव बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। परिवार वालों ने उसे समझाया कि नई शादी है, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

Vipin ने एक और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि Sonam को “मंगल दोष” था और वह मानती थी कि Raja की मौत से उसका दोष खत्म हो जाएगा। इसलिए उसने पहले से योजना बना ली थी कि Raj की हत्या के बाद वह विधवा बनकर अपने प्रेमी राज से शादी कर लेगी। ताकि समाज में कोई सवाल न उठाए।

अब पुलिस इन सभी बातों की गहराई से जांच कर रही है। Sonam की मां से भी पूछताछ हो सकती है। केस में हर दिन नए राज़ सामने आ रहे हैं और अब पूरा मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here