Sonam ने कबूला जुर्म, पति Raja Raghuvanshi की हत्या में थी पूरी साजिश शामिल, पूछताछ में फूट-फूटकर रोई

Sonam ने कबूला जुर्म, पति Raja Raghuvanshi की हत्या में थी पूरी साजिश शामिल, पूछताछ में फूट-फूटकर रोई

0
184

Shillong में हुए चर्चित Raja Raghuvanshi हत्याकांड में अब सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी Sonam ने आखिरकार SIT की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के सामने जब सबूतों का ढेर रखा गया, तो Sonam टूट गई और रोते हुए बोली, “हां, मैं इस हत्या में शामिल थी।”

Raja Raghuvanshi की पत्नी Sonam, उसका प्रेमी Raj Kushwaha और तीन सुपारी किलर्स – आनंद, आकाश राजपूत और विशाल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन पांचों ने अब हत्या की बात मान ली है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान Sonam और Raj का आमना-सामना कराया गया, जिसके बाद सोनम ने सबकुछ उगल दिया।

बताया जा रहा है कि Sonam ने Raja को Shillong के मशहूर ‘डबल डेकर ब्रिज’ घूमने के बहाने से बुलाया था। यहां जाने के दो रास्ते हैं – एक आसान और दूसरा मुश्किल। लेकिन Sonam ने जानबूझकर मुश्किल और सुनसान रास्ता चुना, ताकि हत्या को अंजाम दिया जा सके।

विशाल को पुलिस ने जब पकड़ा, तो उसके घर से वो खून से सने कपड़े भी बरामद हुए जो उसने हत्या के वक्त पहने थे। अब इन कपड़ों के खून के धब्बों को घटनास्थल के खून से मैच कराया जा रहा है। एसीपी क्राइम ब्रांच पूनम चंद यादव ने भी मीडिया को इस बात की पुष्टि कर दी है कि सभी आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

सोनम के भाई ने मीडिया को बताया कि Raj Kushwaha उनके घर में काम करता था और वह अनपढ़ है। यह लव-एंगल वाला मामला बन चुका है, जहां प्यार ने धोखे की शक्ल ली और एक खौफनाक मर्डर की पटकथा लिख दी।

अब Shillong पुलिस इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ा रही है, और जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here