America ने पकड़ा Pakistan का हाथ! General Kurilla बोले- ‘Asim Munir को सलाम है’, India के लिए खतरे की घंटी?

America ने पकड़ा Pakistan का हाथ! General Kurilla बोले- ‘Asim Munir को सलाम है’, India के लिए खतरे की घंटी?

0
234

अमेरिका ने फिर से Pakistan के साथ दोस्ती की गांठ कस ली है। America के Trump Army General Michael Kurilla ने खुलेआम Pakistan की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा कि Pakistan अब आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का ‘अद्भुत साथी’ है। यही नहीं, उन्होंने Pakistan Army Chief Asim Munir की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने खुद फोन करके आतंकवादी शरीफुल्लाह को सौंपने की बात कही थी।

General Kurilla का यह बयान America की संसद में सामने आया है। उन्होंने कहा कि Pakistan में पिछले कुछ महीनों में हजार से ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 700 से ज्यादा सैनिक और 2500 नागरिक मारे गए। इसके बावजूद पाकिस्तान लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी वजह से America अब Pakistan को फिर से ‘भरोसेमंद दोस्त’ मानने लगा है।

अब बड़ा सवाल यह है—जिस Pakistan ने India में आतंक फैलाया, जो लश्कर और जैश जैसे संगठनों को पनाह देता है, क्या वही अब America का सबसे खास बन गया है? क्या America India की कीमत पर Pakistan को तरजीह दे रहा है?

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि America ने 14 जून को Washington में होने वाली आर्मी की 250वीं सालगिरह पर Asim Munir को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया है। दुनियाभर की टॉप आर्मी का जलवा इस परेड में दिखेगा और उसमें Pakistan का नाम भी शामिल रहेगा।

India के लिए ये खतरे की घंटी है। America की ये चाल बताती है कि वह दो नावों की सवारी कर रहा है। एक तरफ India से दोस्ती की बात, दूसरी तरफ Pakistan की पीठ थपथपाना। क्या अब India को अपनी रणनीति बदलनी होगी? यह सवाल अब हर देशवासी के मन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here