Iran ने एक बड़ा दावा कर दुनिया को चौंका दिया है। Tehran का कहना है कि उसने शुक्रवार सुबह Israel के दो खतरनाक F-35 फाइटर जेट मार गिराए हैं। Iran ने यह भी कहा है कि एक महिला पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है।
ये हमला उस वक्त हुआ जब Iran के कुछ सैन्य अधिकारियों और वैज्ञानिकों की हत्या के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। Iran का आरोप है कि ये हमला Israel ने किया था। इसके बाद Iranian Army ने आसमान से दो F-35 जेट और कई ड्रोन को नीचे गिरा दिया।
Iranian army ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह तैयार थी और उसने दुश्मन के विमानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि पायलटों की जांच चल रही है और महिला पायलट को हिरासत में लिया गया है।
F-35 दुनिया का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट माना जाता है। इसे गिरा पाना किसी भी देश के लिए बड़ी कामयाबी होती है। Iran का दावा है कि वह ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।
दूसरी तरफ, Israel ने इन दावों को झूठ बताया है। Israel Defense Forces के प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी मीडिया सिर्फ झूठ फैला रहा है और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
इस बीच भारत स्थित ईरानी दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि ईरानी वायुसेना ने जेट्स गिराए और ड्रोन रोक लिए।
अब पूरी दुनिया देख रही है कि सच क्या है। क्या वाकई Israel को ऐसा झटका लगा है या यह सिर्फ एक दावे की लड़ाई है? जवाब जल्द सामने आ सकता है।
