Bipasha Basu का Trolls को करारा जवाब – “मुझे मेरे बढ़े वजन से मत आंकिए, मैं मां बनी हूं, कमजोर नहीं”

Bipasha Basu का Trolls को करारा जवाब – “मुझे मेरे बढ़े वजन से मत आंकिए, मैं मां बनी हूं, कमजोर नहीं”

0
238

बॉलीवुड एक्ट्रेस Bipasha Basu ने सोशल मीडिया पर अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। मां बनने के बाद उनके शरीर में आए बदलाव को लेकर कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, लेकिन Bipasha ने बड़ी बेबाकी से सबकी बोलती बंद कर दी।

Bipasha ने एक वायरल Instagram Reel पर जवाब दिया जिसमें उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना की गई थी। इस रील में उनके वजन को लेकर ताना मारा गया था। लेकिन Bipasha ने साफ कहा कि इन memes और trolls से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने लिखा, “मैं एक कॉन्फिडेंट और खुशहाल औरत हूं। मेरे पास प्यार करने वाला परिवार और पति है। Trolls मुझे ना कभी बना पाए और ना ही कभी तोड़ पाएंगे।”

View this post on Instagram

A post shared by Shweta (@shwetavijaynair)

Bipasha ने यह भी कहा कि इस तरह की बॉडी शेमिंग बहुत महिलाओं को अंदर तक दुख पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा, “कोई और महिला मेरी जगह होती तो टूट सकती थी। ये बहुत ही गलत सोच है, जो समाज में महिलाओं के लिए खतरनाक है।”

Former Miss India और Beauty influencer Shwetha Vijay Nair ने भी Bipasha का साथ देते हुए कहा कि महिलाओं पर मां बनने के बाद भी परफेक्ट दिखने का दबाव डाला जाता है, जो सही नहीं है।

Bipasha ने आगे लिखा, “अगर हम महिलाएं एक-दूसरे को समझें और एक-दूसरे का साथ दें, तो हमें कोई नहीं रोक सकता। हम सबकी अपनी अलग खूबसूरती होती है।”

उनके पति Karan Singh Grover ने भी Instagram पर लिखा, “औरतें ही असली भगवान हैं, क्योंकि वो जीवन को जन्म देती हैं। उन्हें सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।”

Bipasha Basu फिलहाल अपनी बेटी देवी के साथ वक्त बिता रही हैं और एक प्यारी मां की भूमिका में पूरी तरह खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here