सुर्ख़ियों में Netanyahu का धमाका: “Iran ने Trump की हत्या की थी योजना, मेरा भी बेडरूम था निशाने पर”

सुर्ख़ियों में Netanyahu का धमाका: "Iran ने Trump की हत्या की थी योजना, मेरा भी बेडरूम था निशाने पर"

0
203
सुर्ख़ियों में Netanyahu का धमाका: "Iran ने Trump की हत्या की थी योजना, मेरा भी बेडरूम था निशाने पर"
सुर्ख़ियों में Netanyahu का धमाका: "Iran ने Trump की हत्या की थी योजना, मेरा भी बेडरूम था निशाने पर"

Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। Israel के Prime Minister Benjamin Netanyahu ने कहा है कि Iran सिर्फ Israel का नहीं, बल्कि America के Former President Donald Trump का भी दुश्मन है। Netanyahu ने साफ तौर पर कहा कि ईरानी शासन ने Trump की हत्या की साजिश रची थी, क्योंकि वह उनके परमाणु प्रोग्राम के खिलाफ थे।

Netanyahu ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि Iran ने उन्हें भी निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि उनके बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागी गई थी। यह हमला दिखाता है कि Iran किसी भी हद तक जा सकता है। Netanyahu ने खुद को Trump का “Juniror Partner” बताया और कहा कि दोनों ने मिलकर Iran की nuclear ambition को काबू में लाने की कोशिश की थी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि Iran Trump को सबसे बड़ा खतरा मानता था और उनकी नीतियों से बौखला गया था। इसी कारण Iran उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश कर रहा था। Netanyahu के इस बयान से दुनिया भर में हलचल मच गई है, क्योंकि यह सीधे-सीधे America और Iran के बीच दुश्मनी को फिर से गरमा सकता है।

वहीं, Iran की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन तनाव और संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। Iran के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक 224 नागरिक मारे जा चुके हैं और 1200 से अधिक घायल हुए हैं।

Netanyahu ने दो टूक कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया Iran की हकीकत को समझे और उसके nuclear program को रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि Israel न सिर्फ अपनी सुरक्षा कर रहा है, बल्कि पूरी दुनिया को भी परमाणु तबाही से बचा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here