Iran को Pakistan का धोखा, Israel पर हमले का दावा निकला फर्जी, विदेश मंत्री Ishaq Dar बोले- “ऐसा कुछ नहीं कहा”

Iran को Pakistan का धोखा! Israel पर हमले का दावा निकला फर्जी, विदेश मंत्री Ishaq Dar बोले- "ऐसा कुछ नहीं कहा"

0
214
Iran को Pakistan का धोखा, Israel पर हमले का दावा निकला फर्जी, विदेश मंत्री Ishaq Dar बोले- "ऐसा कुछ नहीं कहा"
Iran को Pakistan का धोखा, Israel पर हमले का दावा निकला फर्जी, विदेश मंत्री Ishaq Dar बोले- "ऐसा कुछ नहीं कहा"

Iran को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब Pakistan ने Israel पर परमाणु हमले के दावे को पूरी तरह झूठा बता दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि Pakistan, Iran को सपोर्ट करेगा और Israel पर हमला करेगा। लेकिन अब Pakistan के Foreign Minister Ishaq Dar ने संसद में खड़े होकर इस दावे को गलत बता दिया।

Dar ने साफ कहा कि ये वीडियो फर्जी है। न तो Pakistan ने ऐसा कोई वादा किया और न ही ऐसी कोई बात Iran से हुई है। उन्होंने कहा, “हमारी परमाणु नीति 1998 से अब तक वैसी ही है। हम सिर्फ आत्मरक्षा के लिए तैयार रहते हैं, किसी पर पहले हमला करने की सोच भी नहीं रखते।”

Pakistan की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है जब Iran और Israel के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। कई लोग मान रहे थे कि Pakistan Iran के साथ खड़ा होगा, लेकिन इस सफाई से साफ हो गया कि Pakistan फिलहाल दूरी बनाए रखना चाहता है।

Ishaq Dar ने UK के एक मीडिया चैनल को भी आड़े हाथों लिया, जिसने इस फर्जी वीडियो को सच मानकर रिपोर्ट चला दी। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना बहुत खतरनाक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि Donald Trump का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि Trump ने Pakistan को चेतावनी दी है। लेकिन Dar के मुताबिक, वह वीडियो भी AI से बना नकली वीडियो है।

Ishaq Dar ने साफ कहा, “Israel Pakistan की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। हमारी सेना पूरी तरह तैयार है।”

अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झूठी खबरों पर यकीन न करें और सिर्फ सरकारी सूचना पर भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here