
Iran और Israel के बीच जंग अब और ज़्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। बुधवार की सुबह Iran ने दावा किया कि उसने Israel पर ‘Fatah-1’ hypersonic missile से हमला किया है, जिसके कुछ घंटों पहले America के Former President Donald Trump ने ईरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग कर डाली थी। वहीं Israel ने भी जवाबी कार्रवाई में Iran की राजधानी Tehran के यूनिवर्सिटी क्षेत्र में बमबारी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Tehran के East District-18 में Israel सेना ने हमले से पहले लोगों को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि वे इलाका खाली कर दें। इसके बाद हुए हमले में Iran की Revolutionary Guards से जुड़ी यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया गया। इस बीच Tel Aviv में लगातार दो बार मिसाइल हमलों की आवाज़ें गूंजीं, जिससे नागरिकों में डर का माहौल है।
America के खुफिया विभाग ने भी खुलासा किया है कि Iran के पास entire middle east में सबसे ज़्यादा ballistic missile हैं। Iran का कहना है कि उसकी मिसाइलें सिर्फ़ जवाबी हमला और बचाव के लिए हैं, लेकिन अब ये जंग खुले युद्ध की शक्ल लेती जा रही है।
इस युद्ध के चलते Russia ने अपने राजनयिकों के परिवारों को Israel से बाहर निकाल लिया है। रूस के Ambassador ने बताया कि “लगभग सभी कर्मचारियों की पत्नियां और बच्चे मिस्र के रास्ते Russia रवाना हो चुके हैं।” साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगर हालात और बिगड़े, तो Embassy को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है।
वहीं China ने भी बड़ा कदम उठाया है। China ने बताया कि अब तक उसने Iran से 791 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और 1,000 से ज़्यादा लोग रास्ते में हैं। China ने इस दौरान मदद करने वाले देशों को धन्यवाद भी दिया है।