11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

रोते-रोते पिता की अर्थी उठाने पर अड़ी Mannara Chopra, बहन Mithali संग फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

रोते-रोते पिता की अर्थी उठाने पर अड़ी Mannara Chopra, बहन Mithali संग फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra की कजिन बहन Mannara Chopra पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 16 जून 2025 को उनके पिता Raman Rai Handa का निधन हो गया, जिसके बाद गुरुवार को Mumbai में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मौत के बाद Mannara पूरी तरह टूट चुकी हैं और अंतिम संस्कार के दौरान उनका दर्द साफ झलक रहा था।

Mannara Chopra और उनकी बहन Mithali Handa अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। दोनों बहनों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सफेद कपड़ों में लिपटीं बहनें बार-बार एक-दूसरे का सहारा लेती नजर आईं। लेकिन सबसे भावुक पल तब आया, जब Mannara ने पिता की अर्थी खुद कंधे पर उठाने की जिद ठान ली। वह बार-बार परिवार के पुरुष सदस्यों से कहती नजर आईं कि वह भी अपने पापा को कंधा देना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में देखा जा सकता है कि Mannara रोते हुए अपने पिता की अर्थी के पास आती हैं और उसे कंधा देने के लिए आगे बढ़ती हैं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी भावुक हो उठते हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Raman Rai Handa दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे और Priyanka व Parineeti Chopra की बुआ Kamini Chopra Handa के पति थे। वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों—Mannara और Mithali—को पीछे छोड़ गए हैं।

Mannara ने पिता के निधन पर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया था जिसमें लिखा था, “गहरे दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्रिय पिता के स्वर्गवास की सूचना देते हैं। वह हमारे परिवार की ताकत थे।”

Priyanka Chopra और उनके भाई Siddharth Chopra ने भी सोशल मीडिया पर Raman Handa को श्रद्धांजलि दी। प्रियंका ने लिखा, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। ओम शांति फूफाजी।”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!