राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर दौरे पर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘पाप कभी नहीं भूलते’

0
118
Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma को जेल से मिली मौत की धमकी, अधिकारी की इन्वॉल्वमेंट की आशंका

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर जोधपुर संभाग के लोकतंत्र सैनानियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला।

अशोक गहलोत ने कहा था कि अब आपातकाल को भूल जाना चाहिए, इस पर भजनलाल शर्मा ने जवाब दिया कि “पाप कभी नहीं भूलते।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान रक्षकों को जेल भेजा और उन्हें कठोर यातनाएं दीं, जिसे कोई भुला नहीं सकता। साथ ही उन्होंने आरएसएस, जनसंघ और एबीवीपी संगठनों का धन्यवाद दिया, जो उस वक्त प्रतिबंध के बावजूद अंडरग्राउंड काम करते रहे।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल में कांग्रेस ने सभी अधिकार छीन लिए और आलोचकों को देशद्रोह का दोषी ठहराकर दबा दिया।

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस की तुलना में अपनी सरकार के कामकाज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “पांच साल में कांग्रेस ने जो काम किया, हमने डेढ़ साल में उससे ज्यादा किया है।”

कांग्रेस पर तीखे तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अभी तो मैं शुरू हुआ हूं, आगे बहुत दर्द होगा। राजस्थान की जनता देश की जनता को बताना चाहती है कि कांग्रेस को इसके किए का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि जब भी उनके ऊपर भ्रष्टाचार का सवाल आता है, कांग्रेस लोकतंत्र पर खतरा बताकर शोर मचाती है, जो इंदिरा गांधी की भाषा की तरह है।

सीएम ने कांग्रेस के संविधान बचाओ के नारे पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस ने बाबा भीमराव आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया जबकि भाजपा ने उन्हें भारत रत्न से नवाजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here