Hemant Soren: मैं हेमंत सोरेन, चौथी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड में हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में विपक्षी दलों के प्रमुख नेता भी शामिल हुए. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

0
152

Jharkhand CM: झारखंड में हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में विपक्षी दलों के प्रमुख नेता भी शामिल हुए. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की, जिसके पांच दिन बाद यह नई सरकार बनी.

छोटे दलों का वोट शेयर कांग्रेस से ज्यादा

झारखंड चुनाव में जब हम अन्य छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट शेयर की बात करते हैं तो यहां पर कांग्रेस से भी ज्यादा वोट शेयर इन छोटे दलों का रहा. कांग्रेस का वोट शेयर 15.57 फीसदी था तो वहीं अन्य छोटे दलों का 17.53 फीसदी. इससे यह कहा जा सकता है कि अगले 5 साल तक इंडिया गठबंधन या फिर हेमंत सोरेन सरकार के लिए मुश्किल हो सकते हैं.

टाइगर ने किया खेल खराब

झारखंड चुनाव में जयराम टाइगर महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है, लेकिन यह एक ऐसी पार्टी है, जिसने एनडीए और INDIA गठबंधन के कई सीटों पर खेल खराब किया है. जयराम महतो झारखंड में कुर्मी वोट बैंक की राजनीति करते हैं. यह कुर्मी वोटर आजसू के सुदेश महतो की पार्टी का कोर वोटर कहा जाता है. जयराम महतो की पार्टी ने जिन सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन का खेल बिगाड़ा है उसमें सिल्ली, टुंडी, इचागढ़, तमाड़, चंदनकियारी, मांडू, कांके और रामगढ़ शामिल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here