Pushpa 2 नहीं होगी 3D में रिलीज़! फैन्स को लगा बड़ा झटका, रात के शोज़ भी हुए कैंसिल

फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने तय किया है कि वो इसका 3डी वर्जन इस हफ्ते रिलीज नहीं करेंगे. यानी कि 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2' 3डी में रिलीज नहीं हो रही है. सिर्फ इसका 2डी वर्जन रिलीज होगा.

0
123

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग खूब तेजी से हो रही है. देखकर लग रहा है कि ‘पुष्पा’ एक बार फिर थिएटर्स में भौकाल मचाने वाले हैं. लेकिन जरा रुक जाइए. वो इसलिए, क्योंकि कुछ ऐसा हुआ है जिससे अल्लू अर्जुन के फैन्स को जोर का झटका लग सकता है.

‘पुष्पा 2’ का 3डी वर्जन नहीं हो रहा रिलीज

दरअसल, फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने तय किया है कि वो इसका 3डी वर्जन इस हफ्ते रिलीज नहीं करेंगे. यानी कि 5 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ 3डी में रिलीज नहीं हो रही है. सिर्फ इसका 2डी वर्जन रिलीज होगा. वही 5 दिसंबर को. इसके अलावा मेकर्स ने कहा है कि फिल्म के हिंदी वर्जन के शोज 4 दिसंबर की रात नहीं चलेंगे.

‘पुष्पा 2’ का क्रेज फैन्स के बीच इस कदर नजर आ रहा है कि थिएटर्स लगभग प्री बुक हो चुके हैं. किसी भी शो की टिकट मिल पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘पुष्पा 2’ के लिए थिएटर्स को टिकट प्राइस बढ़ाने की इजाजत दे दी है. आंध्र प्रदेश में टिकट के दाम सरकार तय करती है और इसलिए दामों में बदलाव केवल सरकार की मंजूरी से ही संभव है. ‘पुष्पा 2’ के टिकट रेट बढ़ाने की इजाजत के लिए अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here