ICC 2025: खत्म होने वाला है आज इंतजार ! ICC करने वाली है 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान

ICC 2025 Champions Trophy Schedule: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा. वहीं इस वैश्विक टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा.

0
96

ICC 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को होगा और इसका फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा जिसमें आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा ।

पिछले कई दिनों से चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का इंतजार हो रहा था , ICC आज चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर सकती है । इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है , PCB ( पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ) द्वारा टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल तीन महीने पहले ही ICC को भेजा जा चुका है ।

भारत पाकिस्तान का मैच लाहौर में होना था पर भारत ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के चलते टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है ,जिसके कारण पीसीबी और BCCI ( बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ) के बीच बहुत दिनों से टकराव चल रहा है ।

BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल से करवाने का ऑफर दिया था पर शुरुआत में पाकिस्तान ने इसे ठुकरा दिया , कुछ शर्तों पर मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान हाइब्रिड शेड्यूल के लिए तैयार हो गई है जिसमें सबसे बड़ी शर्त 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत न आने की थी।

इस समझौते के बाद यह तय हुआ कि भारत के मैच पाकिस्तान की बजाय दुबई में हाइब्रिड मॉडल के हिसाब से खेले जाएंगे , भारत नॉकआउट मैचेस के लिए क्वालीफाई करता है तो मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे अगर नहीं कर पाता तो सेमीफाइनल ओर फाइनल पाकिस्तान में लाहौर ओर रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे ।

पिछले कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में शेड्यूल की चर्चा बनी हुई थी । अगर ICC द्वारा शेड्यूल का ऐलान होता है तो आज सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here