Delhi में ठंड के बीच निकाल लें छतरी और रेनकोट, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

0
68
Weather Update
Weather Update

दिल्ली में 27 दिसंबर तड़के हुई जोरदार बारिश ने राष्ट्रीय राजधानीवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश के साथ घना कोहरा और शीतलहर ने दिल्लीवासियों को सर्दी से कंपा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार और शनिवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि रविवार को घने कोहरे के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस समय दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, और तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता को ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया है, और एक्यूआई 340 के स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में है, जो हवा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। ऐसे में दिल्लीवासी इस मौसम में सतर्क रहें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here