खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का ऐलान आज, अकाली दल को कितनी चुनौती मिलेगी

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का ऐलान आज, अकाली दल को कितनी चुनौती मिलेगी?

0
81

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का ऐलान आज मंगलवार 14 जनवरी को होने वाला है।अकाली दल को कितनी चुनौती मिलेगी?

पंजाब की राजनीति में चर्चा इसी बात की है कि अमृतपाल सिंह की पार्टी सुखबीर बादल की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल को कितना टक्कर दे पाएगी।

पंजाब की सियासत के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम है। जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का आज ऐलान होने जा रहा है। खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह पिछले दो साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके पिता और उनके समर्थक उनकी नई पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे।

अमृतपाल के कानूनी सलाहकार राजदेव सिंह खालसा ने ‘द हिंदू’ को बताया कि अमृतपाल सिंह पार्टी के अध्यक्ष होंगे, जबकि उनके पिता तरसेम सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। पार्टी की विचारधारा पंजाब और पंथ से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगी और हमारी पार्टी सभी के कल्याण के लिए काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here