कोटा में फिर से एक NEET अभ्यर्थी ने ज़िन्दगी से हार मान कर खुदखुशी कर ली, 2025 में तीसरा मामला

ओडिशा के मयूरभंज जिले के 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी अभिजीत गिरि ने कोटा स्थित अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

0
50

कोटा: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के एक 18 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने यहां अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

अधिकारियों ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यह घटना गुरुवार रात विज्ञान नगर इलाके के अंबेडकर कॉलोनी में हुई।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले अभिजीत गिरि अप्रैल 2024 से एक कोचिंग संस्थान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब रात करीब आठ बजे एक मेस कर्मचारी अभिजीत के कमरे में खाना देने गया।

सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) लाल सिंह तंवर ने बताया कि कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मेस कर्मचारी ने कुछ छात्रावासियों के साथ मिलकर जबरन दरवाजा खोला और उसे छत के पंखे से लटका हुआ पाया।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जो उसके परिवार के आने के बाद किया जाएगा। एएसआई ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है तथा आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि छात्रावास के कमरे में लगे पंखे में आत्महत्या रोकथाम उपकरण नहीं लगा था, जो जिला प्रशासन द्वारा छात्र आवासों में आत्महत्याओं को रोकने के लिए अनिवार्य किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अभिजीत पढ़ाई में अच्छा था और नियमित रूप से कोचिंग क्लास में जाता था।

इस साल कोटा में कोचिंग छात्र द्वारा की गई यह तीसरी आत्महत्या है। कोचिंग संस्थानों के प्रमुख केंद्र इस शहर में 2024 में ऐसे 17 मामले देखे गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here