Coldplay के शो में गूंजी SRK की गूंज, Chris Martin ने जीता फैंस का दिल!

0
39

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को हुए Coldplay के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बैंड के फ्रंटमैन Chris Martin ने बॉलीवुड के किंग खान, Shah Rukh Khan, को एक खास सम्मान दी। उन्होंने स्टेज से “Shah Rukh Khan, forever” कहकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस इमोशनल लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

SRK ने दिया जवाब

शाहरुख खान ने सोमवार को Chris Martin के इस दिल छू लेने वाले इशारे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा|

“Look at the stars… look how they shine for you…. और जो कुछ भी तुम करते हो! मेरे भाई Chris Martin, आपने मुझे बहुत खास महसूस कराया… जैसे आपके गाने करते हैं।”

इसके साथ उन्होंने Coldplay को भारत से मिले प्यार का जिक्र करते हुए लिखा,

“Love you and a big hug to your team. आप एक अरब में एक हो, मेरे दोस्त। भारत आपको प्यार करता है, @coldplay। Chris Martin forever ever।”

पहले भी हुई है मुलाकात

शाहरुख और क्रिस की यह पहली मुलाकात नहीं है। 2016 में जब Coldplay ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में परफॉर्म किया था, तब शाहरुख ने उनके लिए एक शानदार आफ्टर-पार्टी होस्ट की थी।

Coldplay का म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स टूर

ब्रिटिश बैंड Coldplay इस समय अपने “म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स” वर्ल्ड टूर के तहत भारत में है। रविवार और मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दो शो हुए। वहीं, 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी शो आयोजित किए जाएंगे।

Coldplay के बैंड में Chris Martin के साथ Jonny Buckland (गिटारिस्ट), Guy Berryman (बेसिस्ट), Will Champion (ड्रमर और परकशनिस्ट), और मैनेजर Phil Harvey भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here