महाराष्ट्र में भंडारा स्थित आयुध कारखाने में आज सुबह कई विस्फोट होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है और 7 कर्मचारियों के लिए खोज और बचाव कार्य जारी है।
ब्लास्ट के कर्म का पता नहीं चल पाया है। हादसा इतना भयानक है कि ब्लास्ट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है।
घटना को लेकर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं महाराष्ट्र के CM Devendra Fadnavis ने हादसे में एक शख्स की मौत की पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और 10 लोगों की तलाश जारी है। फैक्ट्री में एंबुलेंस और दमकल गाड़ी मौजूद है।
छत गिरने से कई लोग फंसे
भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद फिलहाल बचाव कार्य जारी है। हादसे में छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है मलबे में कुल 12 लोगों के दबे होने की सूचना है वही दो लोगों को बचा लिया गया है।
RDX बनने वाली ब्रांच में हुआ धमाका
जवाहर नगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR की ब्रांच क्षेत्र में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने के लिए किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ाने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ वह पूरी तरह नष्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है।
