Jitendra Pal Singh होंगे भारत के अगले Israel राजदूत

जितेंद्र पाल सिंह को भारत के अगले इजराइल राजदूत की नियुक्ति किया गया है। उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच सहयोग देखना दिलचस्प रहेगा।

0
65

विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं ईरान के मामलों के विशेषज्ञ एवं तालिबान के साथ तालमेल बिठाने मैं महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जितेंद्र पाल सिंह को इजराइल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव जितेंद्र पाल सिंह को इजराइल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। श्री सिंह विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान विभाग के प्रमुख हैं और इससे पहले वह पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं।

श्री सिंह 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके अलावा वह भारत के विभिन्न मिशनों में भी तैनात रह चुके हैं।भारत और इजरायल के बीच मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक साझेदारी है और वह विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करते हैं। जिनमें रक्षा, कृषि, जल प्रबंध, अंतरिक्ष और नवाचार शामिल है। इजरायल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता है। श्री सिंह के पास इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव है।

उम्मीद है कि श्री सिंह भारत और इजरायल के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में सफल होंगे । उनके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच सहयोग नए आयाम प्राप्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here