Mahakumbh: वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए VIP की NO ENTRY

Prayagraj Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या 29 जनवरी को भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. अब 3 फरवरी बसंत पंचमी को तीसरा प्रमुख स्नान है.

0
66

Prayagraj Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत
स्नान पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार (30 जनवरी) को मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करें. बसंत पंचमी की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े हर एक बिंदु पर फोकस करें. प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यानाथ ने देर रात शासत स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. महाकुंभ में सतर्कता और सावधानी बनाए रखने के निर्देश दिए. प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, NDRF, SDRF और भी अन्य जितने भी व्यवस्थाएं हो सकती थीं, उन सबको मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है.

2019 में कुंभ की व्यवस्था संभाल चुके अधिकारियों की तैनाती

महाकुंभ में हुए हादसे के बाद अब सारा जोर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर है. सूत्रों के अनुसार महाकुंभ में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई अन्य अधिकारियों को भी तैनात किया गया है. बताया जा रहा है ये वो अधिकारी हैं जिन्होंने 2019 में हुए कुंभ के दौरान भी व्यवस्थाओं को देखते थे. महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीनियर IAS आशीष गोयल को आगे के इंतज़ाम की ज़िम्मेदारी दी गई है. वे साल 2019 में हुए कुंभ में प्रयागराज के कमिश्नर थे. इस समय वे सारा पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं.

2019 में प्रयागराज के डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी को दी ज‍िम्‍मेदारी

कल रात सीएम के घर हुई बैठक के बाद ये फ़ैसला हुआ. इसके अलावा 2019 में प्रयागराज के डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी को भी मेला की ज़िम्मेदारी दी गई है. भगदड़ में तीस लोगों की मौतें के बाद से ही यूपी सरकार और उसके इंतज़ाम पर सवाल उठने लगे हैं. इसी के साथ 5 विशेष सचिव महाकुंभ के लिए तैनात किए गए हैं. इसी के साथ ही प्रयागराज के तमाम स्टेशनों पर भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा रहा है.

प्रशासन ने जारी किया था हेल्पलाइन 

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने 1920 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इन नंबरों पर फोन करके लोग अपनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं. मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र स्नान किया.इसके साथ ही 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी संगम तट पर ठहरे हैं.

रेलवे ने 190 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई

भगदड़ की घटना के बाद उत्त मध्य रेलवे CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलवे परिसर की ओर आ रहे हैं. ये भीड़ अब धीरे-धीरे स्टेशन की ओर बढ़ रही है. हमने दोपहर 12 बजे तक लगभग 50 उत्तर मध्य रेलवे, 13 उत्तर रेलवे और 20 पूर्वोत्तर रेलवे के माध्यम से कुल 80 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here