आज है Valentine Week का पहला दिन Rose Day, जानिए किस रंग के गुलाब का क्या है मतलब

Valentine Week की शुरुआत 7 फरवरी को Rose Day से होती है। इस दिन कपल्स और फ्रेंड्स एक दूसरे को गुलाब देकर अपना प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं। लाल रंग के गुलाब के अलावा अलग-अलग रंग के गुलाब के अपने अलग महत्व होते हैं, लिए उन्हें जानें।

0
48

प्रेमियों के लिए Valentine Week बेहद खास होता है और जब Valentine Week का पहला दिन हो तो इस हवा में गुलाबों की खुशबू भी मनो हवा में बहना शुरू हो जाती है। हर साल Valentine Week की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, इस दिन Rose Day मनाया जाता है। Rose Day सिर्फ बहुत से कपल्स की रोमांटिक कहानी शुरू होती है, असल में इस दिन लड़के या लड़कियां अपने पार्टनर को या उसे व्यक्ति को जिसे वे पसंद करते हैं गुलाब देते हैं। गुलाब को फूलों की रानी कहा जाता है। इसकी खुशबू, खूबसूरती और खून सा गहरा लाल रंग दिल में उतर जाता है। लेकिन, Rose Day पर सिर्फ लाल ही नहीं बल्कि अलग-अलग रंगों के गुलाब किसी को दिए जा सकते हैं। में अलग-अलग गुलाबों का महत्व और मतलब भी अलग-अलग होता है, आईए जानते हैं कौन सी भावनाएं व्यक्त करने के लिए किस रंग का गुलाब दिया जा सकता है।

लाल गुलाब

Rose Day पर लाल रंग के गुलाब देने का मतलब है कि आप किसी के प्रति अपना प्रेम व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए क्योंकि लाल रंग प्यार का रंग कहा जाता है। लाल गुलाब प्रेम, समर्पण और रोमांस का प्रतीक कहा जाता है। Valentine Day पर और Rose Day पर भी लाल गुलाब दिया जाता है। यह लाल गुलाब प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

गुलाबी गुलाब

गुलाबी रंग का गुलाब आप उसे दे सकते हैं जिसे आप पसंद करते हैं या जो आपको प्यारा लगता है। यह गुलाब अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए दिया जा सकता है, अगर आप किसी के प्रति ग्रिटीट्यूड फील करते हैं तो उसे भी यह दिया जा सकता है।

पीला गुलाब

पीले रंग का गुलाब खुशी,दोस्ती और उत्साह का प्रतीक कहा जाता है। यह फूल दोस्ती और आपसी समझ को दर्शाता है। पीले गुलाब को किसी दोस्त को देखकर आप उनकी खुशी और सफलता की कामना कर सकते हैं। हालांकि कुछ संस्कृतियों में पीले गुलाब को विदाई या अलगाव का प्रतीक भी माना जाता है। पीले गुलाब आप उसे व्यक्ति को दे सकते हैं जिसे आप दोस्त की तरह पसंद करते हैं।

सफेद गुलाब

सफेद रंग को शांति का प्रतीक कहा जाता है, जिसके प्रति आपके मन में कोई भी चलना हो उसे आप यह गुलाब दे सकते हैं। रिलेशनशिप में ईमानदारी व्यक्त करने के लिए भी किसी को सफेद गुलाब दे सकते हैं।

सतरंगी गुलाब

एनर्जी, खुशी और उत्साह को व्यक्त करने के लिए सतरंगी रंग का गुलाब दिया जाता है। इस गुलाब को रिलेशनशिप में देने का मतलब है कि आप अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में पैशन और एक्साइटमेंट चाहते हैं। यह फोन किसी को प्रेरित करने या उनकी उपलब्धियां को सम्मानित करने के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here