स्कूली छात्रों ने निकाला लग्जरी कारों का काफिला, सड़कों पर BMW-मर्सिडीज परेड; वायरल वीडियो के बाद जांच

स्कूल की फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों के काफिले की वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने बताया कि फाउंटेन-हेड स्कूल के बारहवीं वर्ष के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी में बड़ी एंट्री के लिए तीस लग्जरी कार निकाली।

0
42

स्कूल की फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों के काफिले की वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने बताया कि फाउंटेन-हेड स्कूल के बारहवीं वर्ष के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी में बड़ी एंट्री के लिए तीस लग्जरी कार निकाली।

7 फरवरी को वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल  हुआ 

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान अन्य चालकों को परेशानी हुई। 7 फरवरी को वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। अब जांच की जा रही है कि इन कार मालिकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी या नहीं।

कार की छतों पर खड़े होकर स्टंट किया

यह वायरल वीडियो सूरत के जहांगीरपुर की फेयरवेल पार्टी का है। इस अवसर पर छात्रों ने BMW, मर्सिडीज और स्कोडा कार की परेड निकाली। बहुत से विद्यार्थियों ने कार की छतों पर खड़े होकर स्टंट किया।

पटाखे फोड़ते हुए स्कूल गए 

पुलिस ने बताया कि यह विद्यार्थी दांडी रोड पर बड़े-बड़े वाहनों के काफिले में खड़े होकर पटाखे फोड़ते हुए स्कूल जा रहे थे। 7 फरवरी की घटना है। ‘एनिमल’ फिल्म के गाने पर छात्रों ने रील बनाई और ड्रोन बनाया।

रील वायरल होने के बाद प्रकट हुआ। सोमवार को पुलिस ने यातायात नियमों के कई उल्लंघनों के लिए छात्रों और उनके माता-पिता को गिरफ्तार किया। 30 कारों में से 12 को पकड़ा गया था। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें की हम कार मालिकों को ट्रेस कर रहे हैं, जब बच्चों ने कार की परेड निकाली तभी  ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सख्त कार्रवाई से सामना करवाना चाहिए ।

स्कूल प्रशासन ने कार को प्रवेश नहीं दिया 

स्कूल प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थी और उनके अभिभावक बिना अनुमति के कार लेकर आए थे, इसलिए वे इस घटना की जिम्मेदारी नहीं लेंगे। स्कूल ने फेयरवेल के लिए एक बस की व्यवस्था की थी, लेकिन किसी ने उसका इस्तेमाल नहीं किया। स्कूल परिसर में किसी भी कार को प्रवेश नहीं दिया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here