इन खास संदेशों के जरिए ‘Promise Day’ पर अपने पार्टनर से करें साथ निभाने का वादा

Valentine Week जारी है। इस सप्ताह के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को Promise Day मनाया जाता है। इस Promise Day को आप अपने दोस्त परिवार या पार्टनर के लिए कुछ खास वादों के साथ खास बनाएं। शायराना अंदाज या कविताओं में वादा कर सकते हैं।

0
26

Valentine Week जारी है। इस सप्ताह के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को Promise Day मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने रिश्ते में मजबूती और भरोसे के लिए एक दूसरे से कुछ वादा करते हैं। वादा भरोसे का एक प्रतीक है। यह वादा आप अपने पार्टनर्स या फिर अपने दोस्त से भी कर सकते हैं। प्यार में वादों की खास अहमियत होती है, क्योंकि यह रिश्ते को गहराई और मजबूती देते हैं। Promise Day के इस खास मौके पर आप अपने साथी से जीवन भर साथ निभाने ,उन्हें खुश रखने और हर सुख दुख में उनके साथ खड़े रहने का वादा कर सकते हैं। अगर आप भी Promise Day पर अपने पार्टनर को कोई खास वादा करना चाहते हैं तो उसके लिए खूबसूरत शब्दों की तलाश में है तो यह लेख आपके लिए ही है, Promise Day कोट्स, शायरी और शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

1 वादा है तुझे दिल से जुदा कभी नहीं होने देंगे,
हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे,
तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि,
हम मर भी जाएं पर तुझे रोने नहीं देंगे।

2 अपने से कभी जुदा नहीं होने दूंगा,
हर दिन प्यार से भरा होगा,
प्यार ही प्यार होगा,
सुबह से शाम तक
शाम से सुबह तक।

3 वादा किया है तुझे हर खुशी देंगे,
तेरी हर गम को अपनी खुशी समझेंगे,
ना छोड़ेंगे तेरा साथ कभी हाथों से,
तेरी हंसी में ही अपनी जिंदगी जिएंगे।

4 दिल से किया जो वादा,
उसे निभाना ही होगा,
इश्क किया है तुझसे,
तो इसे निभाना ही होगा।

5 खुशबू की तरह तेरी हर सांस में,
प्यार अपना बसाने का वादा है,
रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी,
आपके जीवन में सजाने का वादा है।

6 बातों बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो।

7 हर पल प्यार का इरादा है आपसे,
अपनापन ही कुछ इतना ज्यादा है आपसे,
ना सोचेंगे सिर्फ उम्र भर के लिए,
कयामत तक साथ निभाएंगे यह वादा है आपसे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here