34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Delta विमान दुर्घटना के बाद Toronto हवाई अड्डे ने दो रनवे बंद किया

17 फरवरी 2025 को Delta एयरलाइंस की फ्लाइट 4819 Canada के Toronto में Pearson अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 17 लोग घायल हुए जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर है। इस दुर्घटना के बाद Toronto हवाई अड्डे ने दो रन में बंद कर दिए।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

सोमवार को Toronto Pearson अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय Delta एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जो बर्फीली जमीन पर जाकर उल्टा हो गया। परिणामस्वरुप हवाई अड्डे के सीईओ Deborah Ale Flint के अनुसार अधिकारियों द्वारा घटना की जांच किए जाने तक हवाई अड्डे के दो रन में बंद रहेंगे। एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए Deborah Flint ने कहा कि दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे के तीन अन्य रनवे पर सभी आगमन और प्रस्थान तुरंत रोक दिए गए थे लेकिन स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे के आसपास फिर से खोल दिए गए।

Flint ने कहा कि शेष दो रनवे बंद रहेंगे जबकि आज रात और अगले कई दिनों तक जांच की जाएगी। Flint ने यह भी बताया कि दुर्घटना में 17 यात्री घायल हुए हैं। विमान में सवार 76 यात्रियों में से 22 कनाडाई थे जबकि बाकी अन्य देशों के थे। इससे पहले Delta ने कहा था कि दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, साथ ही कहा कि कोई मौत नहीं हुई है।

एक्स पर एक पोस्ट में Delta ने कहा कि “Endeavour Air द्वारा CRJ-900 विमान का उपयोग करके संचालित Delta कनेक्शन उड़ान 4819 सोमवार को लगभग 2:15 बजे Toronto Pearson अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक एकल विमान दुर्घटना में शामिल थी। उड़ान Minneapolis St Paul अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू हुई थी”।

कैसे हुई दुर्घटना

Delta एयरलाइंस की विमान संख्या 4819 संयुक्त राज्य America के Minneapolis से उड़ान भरकर Toronto पहुंचा था। विमान कनाडाई समय के अनुसार दोपहर 2:15 बजे लैंड करना था। चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार Mitsubishi CRJ-900LR विमान लैंडिंग के दौरान असंतुलित होकर उल्टा पलट गया। Toronto मैं उसे दिन मौसम खराब था लेकिन लैंडिंग के समय रनवे पर बर्फ नहीं था और क्रॉसविंड की स्थिति नहीं थी। हालांकि Delta एयरलाइंस का कहना है कि विमान हादसे के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

संभावित कारण क्या हो सकता है

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि Toronto में उसे दिन ठंडी तेज हवाएं चल रही थी और बर्फबारी के हालात थे जो दुर्घटना का संभावित कारण हो सकता है। रनवे पर फिसलन होने के कारण विमान की लैंडिंग मुश्किल हो गई और यह संतुलन खो बैठा। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

यह घटना हाल के महीना में उत्तरी America में हुई कई विमान दुर्घटनाओं में से एक है जिससे विमान सुरक्षा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित हुआ है। इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था। Delta एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को अविलंब मेडिकल और लॉजिस्टिक्स सहायता करवाई है। Canada एयरलाइन अथॉरिटी ने कहा कि दुर्घटना की विस्तृत जांच होगी। Delta एयरलाइंस घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

 इसके पहले America में हुआ था बड़ा हादसा

आपको बता दें 30 जनवरी 2025 को भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। यह हादसा America के Washington DC के पास हुआ था। जिसमें अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में Black Hawk हेलीकॉप्टर से टक्कर हो गई थी। जिसमें सभी 60 यात्रियों की मौत हो गई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!