Voldemort आज पॉप संस्कृति में सबसे बड़े खलनायकों में से एक है, जिसका श्रेय Ralph Fiennes की शानदार अभिनय को जाता है।Harry Potter के फिल्मों ने Dark Lord को बड़े पर्दे पर लाने में शानदार काम किया है। जिसमें दृष्ट जादूगर Hogwarts की लड़ाई में अपनी मृत्यु से पहले The Sorcerer’s Stone, The Chamber of Secrets, The Goblet of Fire, The Order of Phoenix, The Deathly Hallows part 1 और Deathly part 2 में दिखाई देता है। हालांकि ब्लॉकबस्टर्स ने Voldemort को और भी अधिक प्रतिष्ठत खलनायक बनने में शानदार काम किया, फिर भी Tom Riddle के बारे में बहुत सारी जानकारी छूट गई, तो आईए जानते हैं कुछ जानकारियां जो केवल पुस्तक के प्रशंसक जानते हैं।
Voldemort का जन्म प्रेम औषधि के कारण हुआ था
Half Blood Prince पुस्तक में, कहानी Voldemort की उत्पत्ति और कैसे उसे ग्रह पर सबसे बुरे खलनायक के रूप में डाला गया, इस पर गहराई से जाती है। वहां यह पता चलता है कि उसकी मां Merope Gaunt एक Squib थी जिसे उसके भाई Morfin और पिता Marvolo Gaunt द्वारा नियमित रूप से दूर व्यवहार किया जाता था। Merope को अक्सर सुंदर Tom Riddle Sr. को पसंद करने के लिए मजाक उड़ाया जाता है। वह जानती है कि उसके पास उससे शादी करने का कोई मौका नहीं है इसीलिए वह उसे एक प्रेम औषधि का उपयोग करके मोहित करती है। यह कुछ समय के लिए काम करता है Squib गर्भवती हो जाती है लेकिन जब वह औषधि बनाना बंद कर देती है तो Tom अपनी पत्नी और बेटे को छोड़ देते हैं। उसे खुद की देखभाल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
Voldemort एक अजीब बच्चा था
Half Blood Prince मूवी में Mrs. Cole को दिखाया गया है जो उस अनाथालय में काम करती है जहां Dark Lord का लालन पालन हुआ था। वह स्वीकार करती है कि वह अन्य बच्चों को डराता है और उसके साथ बुरी घटनाएं हुई हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया की बचपन में भी वह रोया नहीं था। कल्पना कीजिए एक नवजात शिशु हर समय चुप रहता है और बिल्कुल भी आंसू नहीं बहाता। यह बहुत ही भयावह है और अगर यह मूवी में समझाया गया होता तो लोग प्रकृति की ऐसी शक्ति से और भी अधिक भयभीत हो जाते।
Voldemort Hogwarts में पढ़ना चाहता था
Half Blood Prince का ज्यादातर हिस्सा Voldemort की कुछ सबसे बुरी यादों को साझा करने के लिए समर्पित है। वे उसके बचपन, उसकी अंतर्निहित प्रेरणा और यहां तक की Dumbledore के साथ उसके रिश्ते को भी दिखाते हैं। एक महत्वपूर्ण दृश्य में वह नौकरी मांगने के लिए Dumbledore के पास भी गया। हालांकि शुरू में ऐसा लग रहा था कि Voldemort को Hogwarts में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन Voldemort ने वास्तव में Dark Arts के खिलाफ बचाव के लिए प्रोफेसर बनने के लिए कहा था। इससे उसे और अधिक युवा छात्रों को भ्रष्ट करने और डेथ इंटर रैंक बनाने का मौका मिलता। जब Dumbledore ने उसे मना कर दिया तो Voldemort ने उसे पद को श्राप दे दिया। उसे अस्वीकार किए जाने के बाद हर उम्मीदवार की मृत्यु हो गई या उसने प्रोफेसर के रूप में एक साल के बाद Hogwarts छोड़ दिया।
Voldemort ने अपने दादा दादी और पिता को मार डाला
Hogwarts में अपने पांचवें वर्ष के बाद Tom Riddle अपने अतीत को देखने का फैसला करता है ताकि यह पता चल सके कि वह जीवन में कहां से आया है। यहीं पर उसे अपनी मां Merope के बारे में सच्चाई का पता चलता है और कैसे उसने अपने पति को अपने प्यार में फसाया। जबकि वे दोनों दो बेहद अलग-अलग दुनिया से थे। वह हत्या की होड़ में निकलने से पहले अपने चाचा Morfin से जानकारी हासिल करता है। Voldemort बेरहमी से अपने पिता को मार डालता है साथ ही अपनी दादी और दादा को भी मार डालता है। मूवी में यह बात खोलकर नहीं की जाती बल्कि केवल संकेत दिया जाता है।
Voldemort ने अपने चाचा को फंसाया
Voldemort को अपने चाचा Morfin से अपने वंश के बारे में सच्चाई पता चलती है। Morfin एक दृष्ट व्यक्ति है जो दूसरों को दर्द और पीड़ा पहुंचाने में बहुत आनंद लेता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसे Riddles की हत्याओं के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए। Tom को जो जानकारी चाहिए थी उसे पाने के बाद वह हमला करने का फैसला करता है। वह Morfin की याददाश्त बदल देता है इसलिए वह हत्याओं को कबूल कर लेता है और एक सोने की काले रंग की अंगूठी छीन लेता है, जो परिवार की एक बेशकीमती विरासत है। Voldemort बाद में इसे Horcrux में बदल देता है और इसे Gaunt शेक में छिपा देता है जिसे कई सालों बाद Albas Dumbledore वापस ले लेता है।
Voldemort और Harry आनुवांशिक रूप से जुड़े हुए थे
Harry Potter की जादूगरी की दुनिया सबसे बड़ी दुनिया नहीं है। आमतौर पर सभी पत्र एक दूसरे को जानते हैं और Harry के आसपास के बाकी दुनिया को विशेष रूप से विकसित नहीं किया गया है, इसीलिए पारिवारिक रेखाओं को ढूंढना होने से बचने के लिए कोई पर्याप्त जादुई परिवार नहीं है। Deathly Hallows पुस्तक में यह खुलासा किया गया है कि Dark Lord और Harry Potter वास्तव में दूर के रिश्तेदार हैं। Harry और Voldemort दोनों Peverell भाइयों के वंशज थे। Ignotus का भाई Peverell वास्तव में वह स्थान है जहां Gaunt परिवार का पता लगाया जा सकता है। इसका मतलब है कि Harry और Voldemort वास्तव में संबंधित है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि Dark Lord अभी भी अपने पास मौजूद हर संसाधन का उपयोग करके The Boy who Lived को नष्ट करना चाहता है।
Neville की जगह Harry को चुना
इस भविष्यवाणी को Order of the Phoenix मूवी में दिखाया गया है, लेकिन गहराई से नहीं समझाया गया है। इसी नाम की पुस्तक में यह पता चलता है कि Voldemort को Sybill Trelawney’s की भविष्यवाणी का केवल एक भाग ही सुनाया गया था, जिसमें Snape अपने मालिक के पास भाग गया था। इससे पहले की भविष्यवाणी करने वाली शिक्षिका ने Hog Head के अंदर Albus Dumbledore से बात करना समाप्त किया था। भविष्यवाणी जुलाई के महीने में पैदा हुए एक लड़के के बारे में बात करती है, इसके माता-पिता ने उसे पहले भी दो बार विफल किया था। नतीजतन, Voldemort Harry के पीछे चला गया। हालांकि यह Naville कॉफी संदर्भित कर सकता था जो इस बॉक्स में टिक करता है। अफसोस Lily और James Potter की मृत्यु हो गई और Naville गरीब माता-पिता को हेड ईटर द्वारा पागलपन में प्रताड़ित किया गया।
Bertha Jorkins के माध्यम से Triwizard टूर्नामेंट की खोज
Goblet of Fire मूवी की शुरुआत Voldemort, Peter Pettigrew और Barty Crouch Jr. होती है जो Riddles की पुरानी हवेली में साजिश रचते हैं। तीनों ही Triwizard टूर्नामेंट के बारे में योजना बना रहे हैं जो Hogwarts होने वाला है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि Dark Lord को वास्तव में प्रतियोगिता के बारे में कैसे पता चलता है। स्वाभाविक रूप से इसी नाम की किताब में ऐसा ही है। Pettigrew Bertha Jorkins नामक एक चुड़ैल से मिलता है और उसे धोखा देकर अपने मालिक के पास ले जाता है। फिर उसे तब तक प्रताड़ित किया जाता है जब तक वह जानकारी नहीं दे देती और Voldemort उसे क्रूरता पूर्वक खत्म कर देता है। Bertha के चरित्र का Goblet of Fire मूवी में कभी उल्लेख नहीं किया गया है और यह सराहनीय है कि Warner Brothers ने उसे दिखाएं बिना ही एक कथानक तैयार कर दिया।
Dumbledore Voldemort से अधिक शक्तिशाली था
मूवी में Dumbledore और Voldemort के बीच की लड़ाई में Dumbledore को संघर्ष करते हुए दिखाया गया था। Voldemort की ताकत के खिलाफ बूढ़ा जादूगर एक बराबरी का खिलाड़ी ढूंढता हुआ दिखाई दिया। Dumbledore खुद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष करता है, Harry की तो बात ही छोड़िए और वह लड़ाई के दौरान ज्यादातर समय पीछे की ओर खड़ा रहता है। हालांकि किताबों में Dumbledore को ज्यादा शक्तिशाली जादूगर माना जाता है। Voldemort ज्यादा क्रूर है लेकिन Dumbledore रचनात्मक है। वह Harry की रक्षा के लिए मूर्तियों को उड़ता है जबकि लड़ाई में अपनी पकड़ बनाए रखता है। यह साबित करता है कि Dumbledore ही वह व्यक्ति है जिससे Voldemort डरता था। फिल्मों ने इस धारणा को पूरी तरह से तोड़ दिया था।
Voldemort की मौत सामान्य थी
फिल्मों में Voldemort की मौत जादू के अलावा कुछ नहीं थी। वह धूल में मिल जाता है और फिर गायब हो जाता है। उसकी विरासत में सफलता और मौत के अलावा कुछ नहीं बचा। Voldemort अपनी योजना के अनुसार महान राजा बनने से बहुत दूर एक पूरी याद बनकर रह गया। हालांकि किताबों में Voldemort की मौत किसी जादुई मौत से बहुत दूर है। वह एक सामान्य व्यक्ति की मौत मरता है। शरीर बिल्कुल भी विघटित नहीं होता। किताबों में कभी भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि Hogwarts की लड़ाई के बाद Voldemort के शरीर का क्या हुआ। फिर भी इसका अस्तित्व ही इस बात का सबूत था कि Voldemort की योजनाएं हमेशा बेकार थीं। हमेशा के लिए जीने की अपनी चाहत के कारण वह दशकों पहले मर गया।