34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Qatar ने भारत में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य रखा

भारत और Qatar ने एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की है। जिससे व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग मजबूत हुआ है। Qatar ने भारत में 10 बिलीयन डॉलर के निवेश का वादा किया है क्योंकि दोनों देश 2030 तक व्यापार को दुगना करना चाहते हैं और वित्तीय और तकनीकी संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत और Qatar ने एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की है। जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। यह घोषणा Qatar के अमीर शेख Tamim bin Hamad Al Thani की 17-18 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री Narendra Modi के निमंत्रण पर भारत की राजकीय यात्रा के दौरान की गई। उच्च स्तरीय चर्चाओं और औपचारिक स्वागतों से चिह्नित इस यात्रा ने दोनों देश के बीच ऐतिहासिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया।

भव्य स्वागत एवं उच्चस्तरीय वार्ता

उनके आगमन पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति Draupadi Murmu और प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अमीर शेख का स्वागत किया। भारत सरकार ने उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन किया जो दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती को दर्शाता है। प्रधानमंत्री Modi और शेख Tamim bin Hamad Al Thani ने Hyderabad हाउस में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जहां उन्होंने व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा की। नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत किया। जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का संस्थागत बनाना और उसका विस्तार करना है।

आर्थिक सहयोग और निवेश को बढ़ावा देना

व्यापार और वाणिज्य भारत- Qatar संबंधों के मूल में बने हुए हैं। दोनों पक्षों ने व्यापार और वाणिज्य पर मौजूद संयुक्त कार्य समूह को एक संयुक्त आयोग में बदलने पर सहमति व्यक्त की। जिसकी सह अध्यक्षता उनके संबंधित वाणिज्य और उद्योग मंत्री करेंगे ताकि आर्थिक सहयोग की देखरेख की जा सके। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दुगना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की संभावनाएं तलाशने पर सहमति व्यक्ति की। भारत के बुनियादी ढांचे प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की Qatar की प्रतिबद्धता एक प्रमुख आकर्षण थी। इसके अतिरिक्त Qatar निवेश प्राधिकरण भारत में एक कार्यालय खोलेगा। जिससे गहन वित्तीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों ने निवेश पर संयुक्त कार्य बल की प्रगति की सराहना की, जिसकी बैठक जून 2024 में आर्थिक विकास के नए रास्ते तलाशने के लिए हुई थी।

वित्तीय और तकनीकी प्रगति

वित्तीय सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने एक संशोधित दोहरे कराधान से बचाव समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने Qatar नेशनल बैंक के बिक्री केंद्रों में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस के संचालन का भी जश्न मनाया। साथ ही Qatar में राष्ट्रव्यापी स्वीकृति को लागू करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

ऊर्जा, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग

ऊर्जा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है। दोनों पक्षों ने नियमत हिट धारक बैठ के सुनिश्चित करते हुए ऊर्जा अवसंरचना में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्र में दोनों देशों ने भारत Qatar संस्कृति, मैत्री और खेल वर्ष मनाने की घोषणा की। उच्च शिक्षा, छात्र आदान-प्रदान और अनुसंधान सहयोग में सहयोग बढ़ाने पर भी जोड़ दिया गया।

लोगों के बीच आपसी संबंध और श्रम सहयोग

Qatar की प्रगति में भारतीय प्रवासियों की भूमिका को मान्यता देते हुए कतरी नेतृत्व ने उनके योगदान के लिए गहरी सहारण व्यक्त की। भारत में कतरी नागरिकों को ई-वीजा़ की सुविधा प्रदान करने की जबकि दोनों पक्ष प्रवासी श्रमिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए।

वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग

भारत और Qatar ने संयुक्त राष्ट्र सुधारों और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा विशेष रूप से मध्य पूर्व पर विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक संघर्षों के लिए कूटनीतिक समाधानों के महत्व को रेखांकित किया। Qatar ने खाड़ी सहयोग परिषद के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी के लिए अपना समर्थन दोहराया जिससे भारत GCC रणनीतिक वार्ता को सुविधा मिली।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!