Oscar 2025: ‘Anora’ की धूम, पांच बड़े अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

Oscar 2025: ‘Anora’ की धूम, पांच बड़े अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

0
110
Oscar 2025: ‘Anora’ की धूम, पांच बड़े अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास
Oscar 2025: ‘Anora’ की धूम, पांच बड़े अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

Oscar 2025 का समापन हुआ, और इस साल की सबसे बड़ी विजेता फिल्म बनी ‘Anora’। इस फिल्म ने पांच प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें सबसे prestigious best फिल्म का अवॉर्ड भी शामिल है।

शॉन बेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी जीता। Mikey Madison को उनकी दमदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। उनके जीतने की उम्मीद कम थी क्योंकि डेमी मूर को इस श्रेणी में मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मैडिसन ने सबको चौंकाते हुए यह सम्मान हासिल कर लिया।

अपने भाषण में मैडिसन ने अकादमी का धन्यवाद किया और सेक्स वर्कर समुदाय को सम्मान देते हुए कहा, “मैं हमेशा आपके समर्थन में खड़ी रहूंगी।”

वहीं, Best director का अवॉर्ड जीतने के बाद शॉन बेकर ने सिनेमा हॉल की गिरती लोकप्रियता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “मूवी थिएटर, खासकर स्वतंत्र सिनेमाघर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अगर हमने इसे नहीं संभाला, तो हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा खत्म हो जाएगा।”

बेकर इस साल चार ऑस्कर जीतने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने निर्देशन के अलावा best editing और best original पटकथा के लिए भी अवॉर्ड जीता। जब उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड स्वीकार किया, तो उन्होंने गर्व से कहा, “स्वतंत्र सिनेमा जिंदाबाद!”

‘Anora’ की यह ऐतिहासिक जीत स्वतंत्र फिल्मों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इसने ऑस्कर 2025 को यादगार बना दिया।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here