Home मनोरंजन Achint Kaur का इमोशनल वीडियो वायरल: ‘मुझे काम चाहिए, तैयार हूं हर...

Achint Kaur का इमोशनल वीडियो वायरल: ‘मुझे काम चाहिए, तैयार हूं हर किरदार के लिए’

Achint Kaur का इमोशनल वीडियो वायरल: 'मुझे काम चाहिए, तैयार हूं हर किरदार के लिए'

0
Achint Kaur का इमोशनल वीडियो वायरल: 'मुझे काम चाहिए, तैयार हूं हर किरदार के लिए'

टीवी की मशहूर खलनायिका और ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’, ‘जमाई राजा’ जैसे सीरियल्स से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस Achint Kaur एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है। लंबे समय से परदे से गायब Achint ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई है। वीडियो में उनका दर्द और उनके शब्द हर उस कलाकार की कहानी बयां करते हैं जो आज संघर्ष कर रहा है।

Achint ने सोमवार को Instagram पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “मैं एक एक्टर और वॉयस आर्टिस्ट हूं, जो कई सालों से अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हूं। अब मैं नए और रोचक प्रोजेक्ट्स की तलाश में हूं – चाहे वो फिल्में हों, वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्में, वॉयस ओवर या सोशल मीडिया कोलैबोरेशन। मुझे जो भी किरदार मिलेगा, मैं उसमें अपना 100% दूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी कास्टिंग या कोलैबोरेशन में दिलचस्पी रखते हैं, तो मुझसे जरूर संपर्क करें। मैंने अपने मैनेजर और सोशल मीडिया मैनेजर के कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी दिए हैं।”

कैप्शन में Achint ने लिखा, “एक एक्टर की ज़िंदगी उतार-चढ़ाव से भरी होती है और मैं अगली पारी के लिए तैयार हूं। अगर मेरा काम आपके विजन से मेल खाता है, तो मैं जरूर कोलैबोरेट करना चाहूंगी।”

बता दें, Achint Kaur ने ‘किटी पार्टी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘जमाई राजा’ जैसे सीरियल्स में दमदार किरदार निभाए हैं। इसके अलावा वह ‘हीरोइन’, ‘2 स्टेट्स’, ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वह वेब सीरीज़ ‘जमाई 2.0’ और ‘Illegal – Justice, Out of Order’ में दिखाई दी थीं।

Achint Kaur का यह कदम इंडस्ट्री में पुराने कलाकारों की असलियत बयां करता है – जहां नाम और अनुभव के बावजूद भी काम की तलाश जारी रहती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version