Home मनोरंजन Karan Johar का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Takht’ लौटेगा! बोले- कहानी अब भी मेरी...

Karan Johar का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Takht’ लौटेगा! बोले- कहानी अब भी मेरी टेबल पर है

Karan Johar का ड्रीम प्रोजेक्ट 'Takht' लौटेगा! बोले- कहानी अब भी मेरी टेबल पर है

0
Karan Johar का ड्रीम प्रोजेक्ट 'Takht' लौटेगा! बोले- कहानी अब भी मेरी टेबल पर है

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर Karan Johar ने आखिरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Takht’ को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। साल 2020 में जब Karan ने इस भव्य ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा की थी, तो फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला था। लेकिन जैसे ही फिल्म का नाम धीरे-धीरे धर्मा प्रोडक्शन की लिस्ट से गायब होने लगा, लोगों ने इसे रद्द मान लिया। अब करण ने खुद सामने आकर कहा है कि ‘Takht’ कैंसिल नहीं हुई है, बस थोड़ी देर के लिए रुकी है।

Karan Johar ने इंटरव्यू में कहा, “Takht मेरी टेबल पर है, और मैं इसे एक दिन जरूर बनाउंगा।” Karan ने ये भी माना कि ‘Takht’ अब तक की उनकी सबसे दमदार स्क्रिप्ट है। यह फिल्म दो मुगल भाइयों औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच तख्त के लिए हुए संघर्ष पर आधारित है। सत्ता की लड़ाई, धोखा, भावनाएं और इतिहास से लिपटी इस कहानी में करण जौहर अपनी स्टाइल में भव्यता और ड्रामा का तड़का लगाने वाले थे।

फिल्म की स्टार कास्ट भी जबरदस्त थी—रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर और जान्हवी कपूर जैसे बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। फिल्म को Christmas 2021 पर रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर यह प्रोजेक्ट अचानक ठंडे बस्ते में चला गया।

‘Takht’ के बाद Karan Johar ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी। अब वो कार्तिक आर्यन के साथ एक्शन फिल्म ‘नागजिला’ पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा ‘Dhadak 2’ और ‘तू मेरी मैं तेरा’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी तैयार हैं।

लेकिन Karan Johar के इस बयान ने एक बार फिर ‘Takht’ को सुर्खियों में ला दिया है। अब देखना यह है कि यह ऐतिहासिक जंग कब बड़े पर्दे पर उतरती है और दर्शकों को कितना रोमांच देती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version