22.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026

“मुसलमान हो? तो घर नहीं मिलेगा!” Aly Goni का खुलासा, Jasmin Bhasin के साथ घर ढूंढते हुए झेला बड़ा सदमा

"मुसलमान हो? तो घर नहीं मिलेगा!” Aly Goni का खुलासा, Jasmin Bhasin के साथ घर ढूंढते हुए झेला बड़ा सदमा

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

टीवी एक्टर Aly Goni और Jasmin Bhasin इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। दोनों ने हाल ही में बताया कि वे एक साथ रहने का फैसला कर चुके हैं। लेकिन इस खुशखबरी के बीच अली ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक इंटरव्यू में Aly Goni ने बताया कि उन्हें मुसलमान होने के कारण कई बार घर नहीं मिला। उन्होंने कहा, “जब हम घर ढूंढ रहे थे, कई लोगों ने कहा – मुसलमानों को घर नहीं देते।” अली ने ये भी कहा कि ऐसा भेदभाव आज भी जारी है।

Aly ने बताया कि ऐसा भेदभाव बुजुर्ग लोग ज्यादा करते हैं। उन्होंने गुस्से में कहा, “ज्यादा से ज्यादा 10-12 साल और जी लोगे फिर या तो राख हो जाओगे या मिट्टी में मिल जाओगे। उस बिल्डिंग का क्या करोगे?”

Aly और Jasmine की लव स्टोरी Big Boss 14 से शुरू हुई थी। शो में दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इज़हार किया और तब से साथ हैं। अब दोनों ने एक साथ शिफ्ट होने का फैसला किया है।

Aly Goni के करीबी दोस्त Krishna Mukherjee ने भी कहा था कि इस साल के अंत तक या अगले साल दोनों की शादी हो सकती है।

अली इन दिनों शो Laughter Chefs में दिखाई दे रहे हैं। इसमें Karan Kundra, Elvish Yadav और अन्य सितारे भी हैं। वहीं, जैस्मिन पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं और जल्द ही Carry On Jattiye में नजर आएंगी।

Aly Goni का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों में गुस्सा और दुख दोनों है। क्या हमारे समाज में आज भी धर्म के नाम पर इतना भेदभाव होता है?

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!