पतली Eyebrow से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके और पाएं घनी व परफेक्ट Eyebrow

पतली Eyebrow से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके और पाएं घनी व परफेक्ट Eyebrow

0
42
पतली Eyebrow से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके और पाएं घनी व परफेक्ट Eyebrow
पतली Eyebrow से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके और पाएं घनी व परफेक्ट Eyebrow

अगर आपकी Eyebrow पतली और हल्की हैं और आप चाहती हैं कि वे घनी और आकर्षक दिखें, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सही आकार और मोटाई वाली Eyebrow न सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे लुक को भी निखार देती हैं। अगर आप भी अपनी Eyebrow को नेचुरली घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स लेकर आए हैं।

आइब्रो पेंसिल का सही इस्तेमाल करें

अगर आपकी Eyebrow हल्की दिखती हैं, तो उन्हें मोटा दिखाने के लिए आइब्रो पेंसिल का सही तरीके से इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि हल्के हाथों से खाली जगहों को भरें और पेंसिल का शेड आपके बालों के रंग से मेल खाता हो। इससे आपकी आइब्रो नेचुरल और घनी दिखेंगी।

आइब्रो जेल आज़माएं

अगर आप अपनी Eyebrow को परफेक्ट शेप देना चाहती हैं, तो आइब्रो जेल एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह आपकी Eyebrow को लंबे समय तक सेट रखता है और उन्हें मोटा और आकर्षक लुक देता है। खास मौकों पर इसका इस्तेमाल आपको एक डिफरेंट और ग्लैमरस लुक दे सकता है।

घरेलू तेलों का करें इस्तेमाल

अगर आप नैचुरली घनी Eyebrow चाहती हैं, तो कैस्टर ऑयल, नारियल तेल या आंवला तेल से Eyebrow की हल्की मसाज करें। यह तेल बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, जिससे Eyebrow घनी और हेल्दी बनती हैं। इसे रोज़ाना लगाने से कुछ ही हफ्तों में असर दिखने लगेगा।

पेट्रोलियम जेली भी है असरदार उपाय

पेट्रोलियम जेली लंबे समय से स्किन केयर का हिस्सा रही है। यह Eyebrow की त्वचा को मॉइस्चराइज़ और पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाती है। रात में सोने से पहले इसे हल्के हाथों से लगाएं और रातभर छोड़ दें। लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाएंगी, तो कुछ ही दिनों में आपकी Eyebrow घनी, खूबसूरत और परफेक्ट शेप में दिखने लगेगी। अब आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here