Bilawal Bhutto का कबूलनामा! Pakistan ने सालों तक आतंकियों को पाला-पोसा

0
216
Bilawal Bhutto का कबूलनामा! Pakistan ने सालों तक आतंकियों को पाला-पोसा
Bilawal Bhutto का कबूलनामा! Pakistan ने सालों तक आतंकियों को पाला-पोसा

Pakistan के Former Foreign Minister Bilawal Bhutto जरदारी ने ऐसा बयान दिया है, जिससे Pakistan की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आ गई है। उन्होंने मान लिया है कि Pakistan ने कई सालों तक आतंकवाद को बढ़ावा दिया है और इस वजह से देश को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

Bilawal ने एक इंटरव्यू में कहा कि Pakistan का अतीत कट्टरपंथ और आतंक से जुड़ा रहा है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान ने इस रास्ते पर चलकर बहुत बड़ी गलती की और अब उसका खामियाजा भुगत रहा है।

इससे पहले Pakistan के Defence Minister Khawaja Asif ने भी माना था कि Pakistan ने तीन दशकों तक अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के लिए आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी और उन्हें फंडिंग की। उन्होंने कहा था, “हमने ये गंदा काम किया और अब उसी का असर झेल रहे हैं।”

Bilawal Bhutto ने अब इस बात को दोहराते हुए कहा कि यह कोई सीक्रेट नहीं है। उन्होंने कहा कि Pakistan ने अब कुछ सबक सीखे हैं और आतंकवाद से लड़ने के लिए कई सुधार किए हैं।

लेकिन अब सवाल ये है कि क्या दुनिया Pakistan की बातों पर भरोसा करेगी? क्या जो देश खुद आतंकवाद का गढ़ रहा है, वो अब सच में बदल गया है? Bilawal Bhutto के बयान ने Pakistan की छवि को और भी खराब कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here