Byjus की डूबती नैया! Byjus Raveendran का ऐलान – “हम फिर उठेंगे”

Byjus की डूबती नैया! Byjus Raveendran का ऐलान – "हम फिर उठेंगे"

0
68
Byjus की डूबती नैया! Byjus Raveendran का ऐलान – "हम फिर उठेंगे"
Byjus की डूबती नैया! Byjus Raveendran का ऐलान – "हम फिर उठेंगे"

देश की मशहूर एड-टेक कंपनी बायजूस (Byju’s) जो कभी दुनिया की सबसे बड़ी Education Technology Company कहलाती थी, आज दिवालिया होने की कगार पर खड़ी है। इस बीच, कंपनी के संस्थापक Byjus Raveendran ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए हिम्मत न हारने का संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “Broke, not Broken. We will rise again.” यानी “टूटे नहीं हैं, फिर उठेंगे।”

Byjus, जो स्कूल छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के कोर्सेस देता है, कोविड-19 महामारी के दौरान आसमान छूने लगा था। 2022 में इसकी वैल्यूएशन 22 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी, लेकिन जैसे ही स्कूल-कॉलेज खुले, कंपनी के दिन फिरने लगे। Byjus ने बड़े स्तर पर कई कंपनियां खरीदीं, लेकिन राजस्व उतना नहीं बढ़ा, जिससे यह घाटे में जाने लगी।

BCCI और कर्ज विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें

2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने Byjus के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की क्योंकि कंपनी ने 19 मिलियन डॉलर की स्पॉन्सरशिप फीस नहीं चुकाई थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और Byjus ने पूरा बकाया चुकाने का वादा किया।

इस मामले के बाद, अमेरिकी लेंडर्स (Glas Trust) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आरोप लगाया कि Byjus ने उनका पैसा BCCI को चुकाने में इस्तेमाल किया। कोर्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।

Raveendran ने लगाए ‘साजिश’ के आरोप

Byju Raveendran ने हाल ही में LinkedIn पोस्ट में दावा किया कि उनकी कंपनी को साजिशन फंसाया गया है। उन्होंने Glas Trust, EY कंसल्टिंग और पूर्व Resolution Professional Pankaj Srivastava पर मिलीभगत और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।

अब सवाल यह है कि क्या Byjus सच में फिर खड़ा हो पाएगा या यह कभी इतिहास की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनियों में गिनी जाने वाली कंपनी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here